भगत टुसू मेला में चौड़ल लेकर जुटे ग्रामीण

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
भगत टुसू मेला में चौड़ल लेकर जुटे ग्रामीण

साल्हन में शनिवार को 37वां भगत टुसू मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

साल्हन में शनिवार को 37वां भगत टुसू मेला का आयोजन किया गया. मेला में टुसू-झांकी प्रदर्शनी और रंगारंग नागपुरी ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम और बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो आदित्य साहू ने कहा कि टुसू महोत्सव झारखंड की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है. टुसू त्याग, बलिदान और समर्पण का पर्व है. हमें अपने सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाये रखना है. विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि कला व संस्कृति झारखंड की परंपरा में निहित है. नागपुरी कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को देर रात तक झुमाया. झांकी प्रदर्शनी में हेसल के कृष्ण भगत को पुरस्कृत किया गया. संचालन डॉ रिझू नायक ने किया. मौके पर भाजपा के जैलेंद्र कुमार, रणधीर चौधरी, सुरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, एतवा भगत, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, डॉ अमर कुमार चौधरी, डॉ दिनेश कुमार, अध्यक्ष राजू नायक, हिमांशु शेखर, रामनाथ महतो, सुनील महतो, शिबू मुंडा, दुर्गा पाहन, बिरजा मुंडा, राजेंद्र महतो, परमानंद साहू, जगेश्वर महतो, राजू प्रमाणिक, सिकंदर अंसारी, नरेश साहू, रामसाय मुंडा, घनेनाथ महतो, नूर हसन, शमीम अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola