महिला के आरोप के बाद बाबूलाल ने प्रदीप से मांगा इस्तीफा, हार की जिम्मेवारी लेते हुए प्रदीप ने छोड़ा पद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2019 10:36 PM
– रिंकी झा ने विधायक पर अश्लील हरकत करने का लगाया है आरोप रांची : झाविमो विधायक प्रदीप यादव से पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तीन दिनों के अंदर पार्टी के महासचिव पद को छोड़ने को कहा है. श्री मरांडी ने पार्टी के तत्कालीन प्रवक्ता रिंकी झा द्वारा श्री यादव के उपर अश्लील हरकत किये […]
– रिंकी झा ने विधायक पर अश्लील हरकत करने का लगाया है आरोप
रांची : झाविमो विधायक प्रदीप यादव से पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तीन दिनों के अंदर पार्टी के महासचिव पद को छोड़ने को कहा है. श्री मरांडी ने पार्टी के तत्कालीन प्रवक्ता रिंकी झा द्वारा श्री यादव के उपर अश्लील हरकत किये जाने के आरोप के बाद कार्रवाई की है. पार्टी अध्यक्ष श्री मरांडी ने विधायक श्री यादव को पत्र लिखकर कहा है कि 21 अप्रैल को रिंकी झा ने सुबह-सुबह फोन कर बताया था कि उसके साथ आपने अश्लील हरकत की है. इसी बीच समाचार माध्यमों से पता चला कि उक्त महिला ने आप पर एक प्राथमिकी दर्ज करवायी है. नीति का तकाजा है कि ऐसे आरोप के जांच पूरी होने तक आपको प्रधान महासचिव का पद त्याग कर देना चाहिए.
इस पत्र के बाद प्रदीप यादव ने पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. लेकिन उन्होंने इस्तीफे का कारण पार्टी की हार को बताया है. प्रदीप यादव ने पत्र में लिखा है कि वर्त्तमान लोकसभा चुनाव में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से पार्टी एवं महागठबंधन की ओर से मुझे प्रत्याशी बनाया गया था. परंतु चुनाव में मुझे एवं पार्टी को अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाने के कारण में पार्टी के प्रधान महासचिव पद से इस्तीफा देता हूं.
उल्लेखनीय है कि श्री यादव लोकसभा चुनाव में गोड्डा से महागठबंधन के प्रत्याशी भी थे. इस सीट से वह भाजपा के निशिकांत दुबे से चुनाव हार गये. पिछले दिनों रिंकी झा का प्रकरण सार्वजनिक हुआ. इसमें रिंकी झा ने विधायक श्री यादव पर देवघर के एक होटल में अश्लील हरकत किये जाने का आरोप लगायी. इस मामले में एक मामला भी देवघर में दर्ज कराया. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










