3.22 लाख घर बनाने का लक्ष्य

रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत इस साल सूबे में 3.22 लाख घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इतने आवास बनाने के लिए विभाग कार्रवाई करेगा. केंद्र सरकार ने झारखंड को इतनी संख्या में आवास बनाने का लक्ष्य दिया है. इसके तहत अब राशि भी अावंटित की जायेगी. जल्द ही आवासों के […]
रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत इस साल सूबे में 3.22 लाख घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इतने आवास बनाने के लिए विभाग कार्रवाई करेगा. केंद्र सरकार ने झारखंड को इतनी संख्या में आवास बनाने का लक्ष्य दिया है. इसके तहत अब राशि भी अावंटित की जायेगी.
जल्द ही आवासों के निर्माण की दिशा में कार्रवाई की जायेगी. बरसात के पहले कुछ काम कर लेने का लक्ष्य रखा गया है. जानकारी के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष में पांच लाख से ज्यादा आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया था. शुरू में जो लक्ष्य था, उसे बाद में संशोधित करते हुए बढ़ा दिया गया था. हालांकि सारे आवास पूरे नहीं हुए हैं.
बड़ी संख्या में अभी भी आवास पेंडिंग हैं. शुरू में राशि की कमी से आवासों का काम पेंडिंग था. बाद में राशि मिली, फिर भी आवासों का काम लटका रह गया. ऐसे में उन आवासों पर काम जारी है. इधर प्रधानमंत्री आवास योजना फेज टू से नया लक्ष्य दे दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










