रांची : आतंकवाद के खिलाफ जंग का आह्वान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2019 12:51 AM
रांची : रांची रेल मंडल में मंगलवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया. मौके पर सभी अधिकारियों और कर्मियों को डीआरएम विजय कुमार गुप्ता ने शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं. हमें निष्ठापूर्वक शपथ लेनी चाहिए कि सभी प्रकार के आतंकवाद और […]
रांची : रांची रेल मंडल में मंगलवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया. मौके पर सभी अधिकारियों और कर्मियों को डीआरएम विजय कुमार गुप्ता ने शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं. हमें निष्ठापूर्वक शपथ लेनी चाहिए कि सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे.
मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम रखने का कार्य करना चाहिए. इस अवसर पर एडीअारएम इंफ्रा अजीत सिंह यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीके सेठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक नीरज कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त महेश्वर सिंह, मंडल कार्मिक अधिकारी एस श्रीनिवास, सहायक कार्मिक अधिकारी मो. इबरार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










