रांची : बड़ा तालाब के किनारे नहीं बनेगा बैंक्वेट हॉल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2019 9:27 AM
विज्ञापन
रांची : बड़ा तालाब में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य और तालाब की स्थिति को लेकर नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को बैठक की. उन्होंने तालाब के किनारे प्रस्ताव बैंक्वेट हॉल के निर्माण की योजना स्थगित करने के निर्देश दिये. कहा कि सौंदर्यीकरण कार्य में कम से कम कंक्रीट का इस्तेमाल होगा. तालाब […]
विज्ञापन
रांची : बड़ा तालाब में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य और तालाब की स्थिति को लेकर नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को बैठक की. उन्होंने तालाब के किनारे प्रस्ताव बैंक्वेट हॉल के निर्माण की योजना स्थगित करने के निर्देश दिये. कहा कि सौंदर्यीकरण कार्य में कम से कम कंक्रीट का इस्तेमाल होगा. तालाब के चारों किनारों की सड़कों से तालाब साफ दिखायी देना चाहिए. कहीं भी किसी भवन का निर्माण नहीं किया जायेगा.
श्री सिंह ने आदेश दिया कि पूरे तालाब और उसके आसपास के इलाके को हरे-भरे क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा. तालाब में गिरने वाले नालों का पानी बैक्टीरिया आधारित सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से फिल्टर किया जायेगा. नालों का पानी फिल्टर होने के बाद ही तालाब में जायेगा. सचिव ने सेवा सदन अस्पताल के सामने तालाब के किनारे बने पाथ-वे के बाहर पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिये. मुख्य मार्ग और तालाब की पाथ-वे के बीच हरे-भरे घास लगाये जायेंगे.
सचिव ने तालाब के बीच में भी रेस्टूरेंट के निर्माण को लेकर परामर्शी कंपनी से सुझाव मांगा. रेस्टूरेंट तक लोगों को नाव से पहुंचाने की योजना तैयार करने को कहा. बैठक में विभागीय सचिव के साथ रांची के नगर आयुक्त मनोज कुमार, नगर निगम के पदाधिकारी, विभाग के मुख्य अभियंता राजीव कुमार वासुदेवा, चड्डा ग्रुप और केपीएमजी के पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










