ePaper

दुल्हन बनी प्रेमिका का अपहरण करने वाले असीम मिंज ने अंजली के साथ इटकी में किया सरेंडर

Updated at : 13 May 2019 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
दुल्हन बनी प्रेमिका का अपहरण करने वाले असीम मिंज ने अंजली के साथ इटकी में किया सरेंडर

रांची : राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन हाइकोर्ट के पास दुल्हन बनकर ससुराल जा रही अपनी प्रेमिका का अपहरण करने वाले असीम मिंज ने इटकी थाना में सरेंडर कर दिया है. असीम की प्रेमिका अंजली ने भी उसके साथ सरेंडर किया है. रविवार की रात खूंटी जिला के बंधन उरांव के साथ विवाह […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन हाइकोर्ट के पास दुल्हन बनकर ससुराल जा रही अपनी प्रेमिका का अपहरण करने वाले असीम मिंज ने इटकी थाना में सरेंडर कर दिया है. असीम की प्रेमिका अंजली ने भी उसके साथ सरेंडर किया है. रविवार की रात खूंटी जिला के बंधन उरांव के साथ विवाह बंधन में बंधने के बाद नगड़ी लावेद गांव की अंजली की विदाई हुई थी. विदाई के बाद वह ससुराल जा रही थी. इसी दौरान रात आठ से नौ बजे के बीच असीम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया था.

आरोप है कि विदाई के बाद अंजली के प्रेमी ने उसके दूल्हे और बाराती की अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिटाई कर दी. वहां से दुल्हन को लेकर फरार हो गया. दुल्हन ने उसका विरोध भी नहीं किया. खूंटी से आये दूल्हा और उसके परिजनों ने धुर्वा थाना में इसकी शिकायत दर्ज करायी. कहा कि लड़की की रजामंदी से यह सब हुआ. उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूल्हा के परिजनों के साथ मारपीट की. शिकायत में कहा गया है कि निर्माणाधीन हाइकोर्ट के पास दुल्हन का प्रेमी पहले से अपने दोस्तों के साथ इंतजार कर रहा था.

जैसे ही बारात वहां पहुंची, लड़की के प्रेमी ने उन्हें रोका. फिर सबने मिलकर हमला कर दिया. इससे पहले कि वे लोग कुछ समझ पाते, दुल्हन को लेकर उसका प्रेमी फरार हो गया. थाना में शिकायत दर्ज कराने के बाद खूंटी के फुदी गांव से आये दूल्‍हे के परिजन नगड़ी लाबेद गांव स्थित दुल्‍हन के घर पहुंचे. जमकर हंगामा किया. आरोप लगाया कि लड़के वालों को अंधेरे में रखकर और सब कुछ जानते-बूझते हुए यह शादी करायी गयी. दुल्हन का नाम अंजली टोप्पो (27) है. वह नगड़ी लाबेद गांव के रहने वाले राम उरांव की बेटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola