रांची : हमारे लिए आचार व मोदी-शाह के लिए लाचार संहिता: जेएमएम

Updated at : 07 May 2019 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : हमारे लिए आचार व मोदी-शाह के लिए लाचार संहिता: जेएमएम

कोयलांचल व कोल्हान से एक साथ मिलेगा जवाब रांची : झारखंड मुक्ति मोरचा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि हमारे लिए निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता लगायी है, पर मोदी-शाह के लिए यह लाचार संहिता बन कर रह गयी है. प्रधानमंत्री मोदी की तसवीर बिजली के खंभों पर आज भी […]

विज्ञापन
कोयलांचल व कोल्हान से एक साथ मिलेगा जवाब
रांची : झारखंड मुक्ति मोरचा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि हमारे लिए निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता लगायी है, पर मोदी-शाह के लिए यह लाचार संहिता बन कर रह गयी है.
प्रधानमंत्री मोदी की तसवीर बिजली के खंभों पर आज भी लगी हुई है. कई बूथों पर भी उनकी व मुख्यमंत्री की तसवीरें लगी हैं. झारखंड में चुनाव के दिन ही मोदी जी का कार्यक्रम हो रहा है. सोमवार को भी वह चाईबासा में थे. हम चाहते हैं कि वह 12 मई को भी झारखंड में रहें तथा 19 को भी जब संताल में चुनाव होगा, तो यहीं रहें.
मोदी देखेंगे कि 12 को उन्हें पेसा व पांचवीं अनुसूची के अपमान तथा वन अधिकार कानून व सीएनटी से छेड़छाड़ का जवाब कोयलांचल व कोल्हान से एक साथ मिलेगा. वहीं संताल तो झारखंड में एनडीए की पराजय का अंतिम कील साबित होगा. सुप्रियो ने तथाकथित रूप से यूपीए के पक्ष में भारी मतदान के करने के लिए प्रबुद्ध मतदाताअों का आभार प्रकट किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola