रांची : सरकार ने कोल्हान को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा : भाजपा

Updated at : 06 May 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सरकार ने कोल्हान को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा : भाजपा

जमशेदपुर व सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को कोल्हान के जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी पत्रकारों को दी़ उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों में 1600 करोड़ रुपये की लागत से […]

विज्ञापन

जमशेदपुर व सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी

रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को कोल्हान के जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी पत्रकारों को दी़ उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों में 1600 करोड़ रुपये की लागत से 832 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया.

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में 1215 करोड़ की लागत से एनएच-33 में महुलिया- बहरागोरा मार्ग के 121 किलोमीटर का सुदृढ़ीकरण कार्य चल रहा है़ पश्चिम सिंहभूम में एनएच-75 पर हाट गम्हरिया- जैत गढ़ की मरम्मत और चौड़ा करने का कार्य 146 करोड़ रुपयों की लागत से चल रहा है़

उन्होंने कहा कि अनेक तकनीकी और कानूनी परेशानियों के बावजूद मार्च 2019 से 18 महीने का लक्ष्य रख टाटा- रांची हाइवे को पूरा कर लिया जायेगा़ एक ओर चाईबासा में 300 बेड के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण जारी है, वहीं टाटा में एमजीएम में 500 बेड के हॉस्पिटल का निर्माण भी हो रहा है़ दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 2200 युवाओं को कौशल विकास के अंतर्गत रोजगार दिया जा चुका है़ भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि कोल्हान में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आठ ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की शुरुआत कर लाखों ग्रामीणों के घरों में पेयजल पहुंचाया जा रहा है़ प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सिर्फ जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के 16589 परिवारों को अपना घर मिला है़

बाबा साहेब योजना के अंतर्गत 299 परिवारों को, बिरसा आवास योजना के अंतर्गत 543 परिवारों को और इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत 14455 परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया़ भाजपा नेता ने कोल्हान में चलाये जा रहे दूसरे विकास कार्यों की भी जानकारी दी़

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 29 उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जारी है़ कोल्हान क्षेत्र के इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों में सखी मंडल के अंतर्गत 3.5 लाख बहनों को स्वरोजगार से जोर कर स्वावलंबी बनाया गया़ मौके पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल भी मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola