नामकुम : स्वर्णरेखा नदी के पास कूड़ा फेंकने गये थे दो बच्चे, डूबने से हो गयी मौत

Updated at : 22 Apr 2019 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
नामकुम : स्वर्णरेखा नदी के पास कूड़ा फेंकने गये थे दो बच्चे, डूबने से हो गयी मौत

नामकुम : नामकुम थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. घटना रविवार दोपहर की है. दोनों बच्चे नदी के पास कूड़ा फेंकने गये थे. जानकारी के अनुसार नामकुम के मुंडा गढ़ा में किराये के मकान में रहनेवाले मो समीर का पुत्र मो कैफ (नौ वर्ष) और उसका […]

विज्ञापन
नामकुम : नामकुम थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. घटना रविवार दोपहर की है. दोनों बच्चे नदी के पास कूड़ा फेंकने गये थे.
जानकारी के अनुसार नामकुम के मुंडा गढ़ा में किराये के मकान में रहनेवाले मो समीर का पुत्र मो कैफ (नौ वर्ष) और उसका फुफेरा भाई मो फरहान (10 वर्ष) नदी की ओर गये थे. नदी पार करने के दौरान उनका पैर फिसल गया. दोनों गहरे पानी में डूबने लगे. स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबते देखा, तो काफी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाल कर तत्काल रिम्स ले गये. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि फरहान के पिता पक्षी बेचने का काम करते हैं.
जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं. परिजन शवों को दफनाने के लिए बूटी मोड के पास ले गये है. मो कैफ के पिता समीर की नामकुम पोस्ट आॅफिस के पास पक्षियों व जानवरों की एक दुकान है, जिससे उनका घर परिवार चलता है. परिजन बच्चों को लेकर रिम्स चले गये थे, इसलिए कार्रवाई बरियातू पुलिस द्वारा की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola