रांची : 31 एनजीओ के खिलाफ सीबीआइ जांच की अनुशंसा का मामला, गृह मंत्रालय ने सीआइडी अफसरों को दिल्ली बुलाया
Updated at : 15 Apr 2019 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (एफसीआरए) के तहत निबंधित 31 एनजीओ के खिलाफ सीबीआइ जांच की अनुशंसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय (विदेशी) विभाग ने झारखंड के सीआइडी अफसरों को दिल्ली बुलाया है. इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पत्र भी भेजा गया है. सीआइडी के अफसर सोमवार को दिल्ली जायेंगे. इसके […]
विज्ञापन
रांची : फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (एफसीआरए) के तहत निबंधित 31 एनजीओ के खिलाफ सीबीआइ जांच की अनुशंसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय (विदेशी) विभाग ने झारखंड के सीआइडी अफसरों को दिल्ली बुलाया है.
इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पत्र भी भेजा गया है. सीआइडी के अफसर सोमवार को दिल्ली जायेंगे. इसके बाद जिन एनजीओ के खिलाफ सीआइडी ने सीबीआइ से जांच कराने की अनुशंसा की थी. उसके बारे में गृह मंत्रालय के अधिकारियों को जानकारी देंगे. साथ ही उन एनजीओ के खिलाफ हुई जांच से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध करायेंगे.
सीआइडी द्वारा उपलब्ध कराये गये दस्तावेज और जानकारी के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय (विदेशी) विभाग के अधिकारी मामले में आगे की कार्रवाई के लिए निर्णय ले सकते हैं. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय (विदेशी ) विभाग की ओर से झारखंड में कार्यरत 88 गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के खिलाफ जांच की जिम्मेवारी झारखंड पुलिस को सौंपी गयी थी.
संबंधित एनजीओ के बारे में यह सूचना थी कि वे विदेशी सहायता प्राप्त कर विदेशी निधि का गलत उपयोग करते थे.सरकार के निर्देश पर मामले की जिम्मेवारी सीआइडी को सौंपी गयी थी. सीआइडी ने तीन चरणों में कुल मिला कर 31 एनजीओ के खिलाफ जांच की. जांच में कई तरह की गड़बड़ियां मिली. इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने अनुशंसा को गृह सचिव के पास भेज दिया था. इसके बाद गृह सचिव एसकेजी रहाटे ने संबंधित एनजीओ के खिलाफ सीबीआइ जांच की अनुशंसा भारत सरकार से की. इसके लिए संयुक्त सचिव (भारत सरकार) को गृह सचिव पत्र भी भेज चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




