नामकुम : हादसे में एक ही परिवार के दो की मौत, पांच घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2019 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

दिउड़ी मंदिर से पूजा कर अॉटो से लौट रहा था पूरा परिवार, ट्रेलर ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायलों का रिम्स में चल रहा है इलाज नामकुम : नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल स्थित जोड़ा मंदिर के समीप रविवार की दोपहर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रेलर ने एक अॉटो को चपेट में ले […]
विज्ञापन
दिउड़ी मंदिर से पूजा कर अॉटो से लौट रहा था पूरा परिवार, ट्रेलर ने मारी टक्कर
गंभीर रूप से घायलों का रिम्स में चल रहा है इलाज
नामकुम : नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल स्थित जोड़ा मंदिर के समीप रविवार की दोपहर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रेलर ने एक अॉटो को चपेट में ले लिया. हादसे में अॉटो में सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गये़ घायलों में दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है.
कैसे हुई घटना: नामकुम निवासी विश्वनाथ महतो के परिवार के सभी सदस्य शनिवार को बुंडू गये थे. वहां से रविवार को सभी दिउड़ी मंदिर गये थे.
वहां से पूजा-अर्चना कर परिवार के सभी सदस्य वापस नामकुम लौट रहे थे. अॉटो सिदरौल पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने अॉटो को चपेट में ले लिया. इस हादसे में विश्वनाथ महतो की पत्नी मंगला देवी (38) व भतीजी मंजु कुमारी (15) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि विश्वनाथ सहित चंपा देवी, सुशीला कुमारी, रेणु कुमारी व संतोष कुमार घायल हो गये.
घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए तत्काल रिम्स भेजा़ विश्वनाथ महतो व चंपा देवी की हालत गंभीर बतायी जा रही है. दुर्घटना में अॉटो के परखच्चे उड़ गये. इधर, धक्का मारने के बाद वाहन समेत चालक भागने में सफल रहा. दोनों शव नामकुम थाना में रखे गये हैं. रविवार काे उसका पाेस्टमार्टम कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










