लोहरदगा-रांची ट्रेन के इंजन में खराबी से यात्री रहे परेशान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2019 5:28 AM

विज्ञापन

रांची : लोहरदगा-रांची ट्रेन के इंजन में शनिवार को नवजुआ के पास खराबी आ गयी. इस करण ट्रेन वहां काफी देर तक रुकी रही. इस दौरान यात्रियों ने जमकर हंगाम किया़ ट्रेन के पायलट ने इंजन में खराबी की सूचना रेलवे के वरीय अधिकारियों को दी. इस दौरान पायलट ने ट्रेन को ठीक करने का […]

विज्ञापन
रांची : लोहरदगा-रांची ट्रेन के इंजन में शनिवार को नवजुआ के पास खराबी आ गयी. इस करण ट्रेन वहां काफी देर तक रुकी रही. इस दौरान यात्रियों ने जमकर हंगाम किया़ ट्रेन के पायलट ने इंजन में खराबी की सूचना रेलवे के वरीय अधिकारियों को दी. इस दौरान पायलट ने ट्रेन को ठीक करने का भी प्रयास किया. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को दुरुस्त किया गया. इस दौरान यात्रियों ने ट्रेन में काफी हंगामा किया.
ट्रेन रात 8:15 बजे नवजुआ से रांची के लिए रवाना हुई. इस संबंध में पूछे जाने पर सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि ट्रेन के इंजन में खराबी आ गयी थी. इस कारण ट्रेन काफी देर तक नवजुआ में ही खड़ी रही. ट्रेन के इंजन को दुरुस्त करने के बाद ट्रेन 8:15 बजे नवजीवन से रांची के लिए रवाना हुई. इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola