रांची : कैंपस एंबेसडर मताधिकार के लिए माहौल तैयार करें : एल खियांग्ते
Updated at : 04 Apr 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के लिए कैंपस एंबेसडरों को मिला प्रशिक्षण रांची : मुख्य निर्वाचन आयुक्त एल खियांग्ते ने कहा कि कैंपस एंबेसडर अपने संस्थानों एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें. साथ ही मताधिकार के लिए वातावरण तैयार करें. मताधिकारों को उनके मतों का मूल्य बतायें. यह […]
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता के लिए कैंपस एंबेसडरों को मिला प्रशिक्षण
रांची : मुख्य निर्वाचन आयुक्त एल खियांग्ते ने कहा कि कैंपस एंबेसडर अपने संस्थानों एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें. साथ ही मताधिकार के लिए वातावरण तैयार करें.
मताधिकारों को उनके मतों का मूल्य बतायें. यह कैंपस एंबेसडर का प्रमुख दायित्व है. श्री खियांग्ते बुधवार को एटीआइ में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. मौके पर कैंपस एंबेसडरों को वोट डालने की प्रक्रिया का अॉनलाइन प्रशिक्षण दिया गया.
श्री खियांग्ते ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो. साथ ही वे मताधिकार का प्रयोग करें. ऐसे में युवाअों को प्रेरित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसमें चुनाव पाठशाला, मतदाता साक्षरता क्लब का गठन व स्कूल-काॅलेजों में कैंपस एंबेसडर का चयन आदि गतिविधियां की जा रही हैं. श्री खियांग्ते ने कहा कि मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि हर एक वोट महत्वपूर्ण है. इस संदेश का प्रचार करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




