मनिका-लातेहार छोड़ किसी विधानसभा में आधा मत भी नहीं ला पाये थे विपक्षी, भाजपा के 3 विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2019 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

मनोज सिंह भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह ने 1,78,026 वोट से जीत दर्ज की थी रांची : लोकसभा-2014 के चुनाव में चतरा संसदीय क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह ने 1,78,026 वोट से जीत दर्ज की थी. उनकी जीत के अंतर के बराबर भी मत नहीं ला पाये थे विपक्षी प्रत्याशी. इस सीट […]
विज्ञापन
मनोज सिंह
भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह ने 1,78,026 वोट से जीत दर्ज की थी
रांची : लोकसभा-2014 के चुनाव में चतरा संसदीय क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह ने 1,78,026 वोट से जीत दर्ज की थी. उनकी जीत के अंतर के बराबर भी मत नहीं ला पाये थे विपक्षी प्रत्याशी. इस सीट पर कांग्रेस के धीरज साहू दूसरे नंबर पर रहे थे. श्री साहू को 1,17,836 मत मिला था.
वैसे इस बार स्थिति कुछ अलग है. इस बार महागठबंधन लड़ाई लड़ रहा है. झाविमो और कांग्रेस मिल कर लड़ाई लड़ रही है. तय तो हुआ था कि राजद यहां अपना प्रत्याशी नहीं देगा. लेकिन राजद ने प्रत्याशी उतार दिया है. महागबंधन के वरीय नेताओं का दावा है कि नाम वापसी के दिन तक रास्ता निकल जायेगा. इस सीट पर झाविमो ने नीलम देवी को प्रत्याशी बनाया था.
नीलम देवी इस बार भाजपा के साथ है. नीलम देवी को पिछले लोकसभा चुनाव में 1,04,176 वोट मिला था. आजसू ने नागमणि को प्रत्याशी बनाया था. नागमणि को भी 35674 मत मिला था. इस बार यहां से आजसू भाजपा को समर्थन कर रहा है. चुनाव के दौरान मनिका और लातेहार को छोड़ किसी भी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी का आधा मत भी किसी विपक्षी प्रत्याशी को नहीं मिल पाया था.
विधानसभा क्षेत्रवार वोटों की स्थिति
सिमरिया
भाजपा : 75885
कांग्रेस : 24110
जेवीएम : 15402
वर्तमान विधायक : गणेश गंझू (भाजपा)
चतरा
भाजपा : 73403
कांग्रेस : 26577
जेवीएम : 25647
वर्तमान विधायक : जयप्रकाश सिंह भोक्ता (भाजपा)
मनिका
भाजपा : 37584
कांग्रेस : 24773
जेवीएम : 11859
वर्तमान विधायक : हरेकृष्ण सिंह (भाजपा)
लातेहार
भाजपा : 46450
कांग्रेस : 22095
जेवीएम : 36371
वर्तमान विधायक : प्रकाश राम (झाविमो)
पांकी
भाजपा : 62445
कांग्रेस : 20280
जेवीएम : 14903
वर्तमान विधायक : देवेंद्र सिंह (कांग्रेस)
भाजपा के तीन विधायकों की प्रतिष्ठा भी दांव पर
चतरा संसदीय क्षेत्र मेें पांच विधानसभा क्षेत्र पड़ रहा है. इसमें तीन भाजपा के कब्जे है. एक विधायक गणेश गंझू झाविमो के सिंबॉल से जीत कर विधायक बने थे. बाद में वह कई विधायकों के साथ भाजपा में चले गये हैं. अब श्री गंझू भी यहां भाजपा के समर्थन में काम करेंगे. दो विधानसभा सीट महागठबंधन के प्रत्याशियों के खाते में है. इसमें पांकी और लातेहार विधानसभा का सीट है. लातेहार पर झाविमो के प्रकाश राम तथा पांकी पर कांग्रेस के देवेंद्र सिंह विधायक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




