ePaper

रांची : रेलवे मेंस कांग्रेस ने डीआरएम के समक्ष रखी समस्याएं

Updated at : 30 Mar 2019 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : रेलवे मेंस कांग्रेस ने डीआरएम के समक्ष रखी समस्याएं

रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधियों की वार्ता शुक्रवार को डीआरएम विजय कुमार गुप्ता के साथ हुई. इसमें कर्मचारी हित में कुल 47 मुद्दे रखे गये. ओरगा सेक्शन में बिजली-पानी तथा सभी कर्मचारियों के लिए आवास भत्ता एवं स्थानांतरण में पारदर्शिता, एसटीएम के लिए वर्कशॉप बनाने, महिला कर्मचारियों के लिए रांची, मुरी, हटिया […]

विज्ञापन

रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधियों की वार्ता शुक्रवार को डीआरएम विजय कुमार गुप्ता के साथ हुई. इसमें कर्मचारी हित में कुल 47 मुद्दे रखे गये.

ओरगा सेक्शन में बिजली-पानी तथा सभी कर्मचारियों के लिए आवास भत्ता एवं स्थानांतरण में पारदर्शिता, एसटीएम के लिए वर्कशॉप बनाने, महिला कर्मचारियों के लिए रांची, मुरी, हटिया में चेंजिंग रूम शौचालय सहित बनाने, हटिया मंडल अस्पताल में डेंटिस्ट व जेनरल फिजिसियन की जल्द बहाली करने, रांची रेल कॉलोनी की सड़क, मकानों की मरम्मत, कोचिंग डिपो में करेज वैगन के कर्मचारियों को लॉकर और शुद्ध पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की गयी. बैठक में मेंस कांग्रेस के शाखा सचिव महेश सिंह, पीके साहू, पंकज सिंह, चंचल सिंह, नित्यालाल कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola