रांची : लोकेश चौधरी ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2019 8:33 AM
विज्ञापन
रांची : अशोक नगर स्थित साधना न्यूज चैनल के दफ्तर में व्यवसायी महेंद्र अग्रवाल और हेमंत अग्रवाल की हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी ने प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए एजेसी एसएस प्रसाद की अदालत में हस्तांतरित […]
विज्ञापन
रांची : अशोक नगर स्थित साधना न्यूज चैनल के दफ्तर में व्यवसायी महेंद्र अग्रवाल और हेमंत अग्रवाल की हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी ने प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है.
अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए एजेसी एसएस प्रसाद की अदालत में हस्तांतरित कर दिया है. अदालत ने मामले में केस डायरी की मांग की है. इस मामले में अगली सुनवाई अब 12 अप्रैल को होगी. उल्लेखनीय है कि इस मामले में अभी तक पुलिस लोकेश के चालक शंकर और अंगरक्षक सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
वहीं लोकेश चौधरी के एक अन्य बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी ने न्यायालय में सरेंडर किया था. इसके बाद पुलिस ने धर्मेंद्र तिवारी और सुनील सिंह को पूछताछ के लिए एक साथ रिमांड पर लिया था. पूछताछ में हत्याकांड में लोकेश चौधरी और एमके सिंह की संलिप्तता की बात सामने आ चुकी है. पुलिस मामले में लोकेश चौधरी और एकमे सिंह के आवास में इश्तेहार चिपका कर फरार घोषित कर चुकी है.
हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई नहीं की है. पुलिस को जानकारी मिली है कि लोकेश चौधरी बिहार में है और दूसरे के मोबाइल फोन से अन्य लोगों से संपर्क में है. पुलिस लोकेश के ठिकाने के बारे पता नहीं लगा पा रही है. वहीं एमके सिंह के बारे बताया जाता है वह बिहार-नेपाल की सीमा में हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










