रांची : मधुमक्खी का छत्ता जलाने के क्रम में बीएसएनएल के टावर में लगी आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2019 9:03 AM
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में बीएसएनएल के एक टावर में बीती रात आग लग गयी. घटना ओरमांझी ब्लॉक की बतायी जा रही है. यहां बीपी पेट्रोल पंप के समीप बीएसएनएल के टावर में देर रात करीब एक बजे आग लग गयी. बताया जा रहा है कि टावर में मधुमक्खी का छत्ता था जिसे […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में बीएसएनएल के एक टावर में बीती रात आग लग गयी. घटना ओरमांझी ब्लॉक की बतायी जा रही है. यहां बीपी पेट्रोल पंप के समीप बीएसएनएल के टावर में देर रात करीब एक बजे आग लग गयी.
बताया जा रहा है कि टावर में मधुमक्खी का छत्ता था जिसे विभागीय अधिकारियों द्वारा जलाये जाने का आदेश दिया गया था. मधुमखी के छत्ते को जलाने से वायर में आग लग गयी. थोड़ी देर बाद आग बेकाबू हो गयी.
खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने का प्रयास जारी है. एक दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर मौजूद है. आग इतनी भीषण है कि और दमकल को घटनास्थल पर बुलाया गया है. फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










