रांची :जून से राज्य में मैनुअली क्लियर नहीं होंगे चेक

मैनुअली क्लियर हाउस पूरी तरह होंगे बंद रांची :होटल कैपिटल में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन मंगलवार को 17 सेंटर के 30 सदस्य बैंक के कर्मचारियों को सीटीएस लागू करने संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. आयोजन एसबीआइ, आरबीआइ, पटना एवं एनपीसीआइ ने किया था. बैंक प्रतिनिधियों को बताया गया कि झारखंड में […]
मैनुअली क्लियर हाउस पूरी तरह होंगे बंद
रांची :होटल कैपिटल में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन मंगलवार को 17 सेंटर के 30 सदस्य बैंक के कर्मचारियों को सीटीएस लागू करने संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. आयोजन एसबीआइ, आरबीआइ, पटना एवं एनपीसीआइ ने किया था.
बैंक प्रतिनिधियों को बताया गया कि झारखंड में जून 2019 से मैनुअल चेक क्लियरिंग हाउस को पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा. साथ ही झारखंड के सभी बैंक की शाखाओं में चेक ट्रंकेशन सिस्टम (सीटीएस) लागू होगा. वर्तमान में रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, देवघर सहित सात शहरों में सीटीएस लागू है. इन जगहों पर पहले ही क्लियरिंग हाउस बंद कर दिये गये हैं. जबकि बाकी बचे शहरों में दो फेज में सीटीएस लागू होगा. 19 अप्रैल और सात जून को इन जगहों पर सीटीएस लागू कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




