रांची : फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, भांग के नशे में दोस्तों संग किया रेप

Updated at : 20 Mar 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, भांग के नशे में दोस्तों संग किया रेप

सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किये गये छह आरोपी रांची : सोमवार को नाबालिग के साथ हुए गैंग रेप मामले में छह आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है़ इनमें चार किशोर नाबालिग हैं, जबकि लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ा टोली निवासी पंचम खलखो व नगर निगम के समीप रहनेवाला मिलेश कुमार बालिग […]

विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किये गये छह आरोपी
रांची : सोमवार को नाबालिग के साथ हुए गैंग रेप मामले में छह आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है़ इनमें चार किशोर नाबालिग हैं, जबकि लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ा टोली निवासी पंचम खलखो व नगर निगम के समीप रहनेवाला मिलेश कुमार बालिग है़
चार आरोपियों को रिमांड होम व दो को जेल भेजा जायेगा़ सभी आरोपी नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्र है़ं इस मामले में महिला सिपाही का पुत्र भी शामिल है़ पूरे मामले की जांच काेतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल व थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल कर रहे है़ं
गौरतलब है कि सोमवार की देर रात नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप की घटना हुई थी. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि भांग के नशे में दुष्कर्म किया था़ यह भी बताया कि लड़की को भी नशीला पदार्थ खिला दिया था़
इसके बाद गैंग रेप किया गया फिर उसे वर्द्धमान कंपाउंड में छोड़ दिया था़ देर रात नाबालिग नशे की हालत में घूम रही थी, उसी समय गश्ती पुलिस की नजर उस पर पड़ी. उससे पूछताछ की गयी, लेकिन उस वक्त वह कुछ भी नहीं बता पा रही थी. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब नाबालिग होश में आयी, तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने रात में ही पांच आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया था़ जबकि मंगलवार को छठे अारोपी को गिरफ्तार किया गया.
क्या है मामला: अरगोड़ा क्षेत्र की रहनेवाली नाबालिग ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर एक लड़के से उसकी दोस्ती हुई थी. उसके बाद उनकी मुलाकात होनी लगी़ सोमवार को दिन के डेढ़ बजे उस लड़के ने उसे नगर निगम के पास बुलाया था. नाबालिग अपनी स्कूटी से वहां पहुंची थी़
नाबालिग लड़के का वहीं पर घर है़ दोनों कुछ देर घूमते रहे़ अंधेरा होने पर आरोपी उसे नगर निगम के पीछे स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में ले गया़ इस बीच उसने अपने दोस्तों को भी बुला लिया़ इससे पहले घूमने के दौरान ही उसने लड़की को नशीला पदार्थ खिला दिया था़ लड़की को जब नशा आ गया तब उस लड़के ने पहले दुष्कर्म किया़ उसके बाद अन्य दोस्तों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया़ जब लड़की बदहवास होने लगी तो उनलोगाें ने उसे स्कूटी पर बैठा कर वर्द्धमान कंपाउंड में छोड़ दिया़
महिला आयोग ने पीड़िता से मुलाकात की : इधर, मंगलवार को राज्य महिला आयोग की टीम ने दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात की़ आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने बताया कि नाबालिग से घटना के बारे में पूछताछ की गयी है़ मेडिकल जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी.
रेप के बाद नाबालिग की हत्या
सोनाहातू : राहे ओपी क्षेत्र के कोटंगदाग गांव के समीप पुलिस ने वीरान घर से दुपट्टे से झूलती हुई एक नाबालिग का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया है. सूचना मिलते ही बुंडू डीएसपी अशोक प्रियदर्शी, इंस्पेक्टर आभाष कुमार, महिला थाना प्रभारी संगीता झा, राहे ओपी प्रभारी अजय ठाकुर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. इसके बाद ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर भी पहुंचे. डॉग स्क्वाॅड और एफएसएल की टीम भी पहुंची.
राहे ओपी में ग्रामीण एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोटांगदाग के पास वीरान घर में नाबालिग का शव मिलने के बाद विशेष टीम गठित कर छानबीन शुरू की गयी. छह घंटे के बाद ही पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में चारों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. युवकों ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या कर दी. चारों आरोपी अंगद सिंह मुंडा डुंगरुडीह, महेंद्र मुंडा पुटादाग, केशव महतो डोमनडीह और महेंद्र नाथ महतो कापीडीह गांव निवासी हैं. पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल ओर दो मोबाइल फोन भी जब्त किया है.
चारों आरोपी शादीशुदा हैं. मृत नाबालिग इचाहातु गांव की थी आैर बुंडू में एक लॉज में रह कर पीपीके कॉलेज बुंडू में इंटर की पढ़ाई कर रही थी. इधर, आजसू जिला उपाध्यक्ष अमजद अली, प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो, पूर्व विधायक अमित महतो, माकपा राज्य सदस्य सुफल महतो सहित अन्य ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है. साथ ही कहा कि न्याय नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola