ePaper

रांची : अफवाह फैलानेवालों पर रहेगी नजर, हुड़दंग मचानेवालों के साथ सख्ती से निबटेगी पुलिस

Updated at : 20 Mar 2019 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : अफवाह फैलानेवालों पर रहेगी नजर, हुड़दंग मचानेवालों के साथ सख्ती से निबटेगी पुलिस

प्रशासनिक तैयारियां पूरी. होली के दौरान शहर में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रांची : होली को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. सुरक्षा के लिहाज से राजधानी को 10 जोन में बांटा गया है. उपायुक्त के आदेशानुसार हर जोन में मजिस्ट्रेट एवं एक पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी […]

विज्ञापन
प्रशासनिक तैयारियां पूरी. होली के दौरान शहर में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
रांची : होली को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. सुरक्षा के लिहाज से राजधानी को 10 जोन में बांटा गया है. उपायुक्त के आदेशानुसार हर जोन में मजिस्ट्रेट एवं एक पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है. वहीं, रांची के दोनों अनुमंडलों व अंचलों में कुल 179 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. राजधानी के हर थाना क्षेत्र में एक गश्ती दल का गठन करते हुए एक दंडाधिकारी व संबंधित थाना के एक पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों व प्रखंडों के पदाधिकारियों को अफवाहों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है. विषम परिस्थिति में अफवाह फैलाने वाले को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है. साथ कि किसी के साथ जबरन होली न खेली जाये और हुड़दंग करने वालों, नशा कर गाड़ी चलाने वालों व किसी भी प्रकार से शांति भंग करने वालों के साथ शक्ति के साथ निबटें.
एडीएम, एसडीओ व अपर जिला दंडाधिकारी को साैंपा गया प्रभार : रांची को जिन 10 जोनों में बांटा गया है, उनमें लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, गोंदा, डोरंडा, नामकुम, रातू, बेड़ो, खलारी, सिल्ली व बुंडू शामिल हैं.
इनका संपूर्ण प्रभार में एडीएम (विधि-व्यवस्था), एसडीओ व अपर जिला दंडाधिकारी को साैंपा गया है. रांची शहरी क्षेत्र के 67 स्थानों को चिह्नित करते हुए वहां स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों के लिए 36 पदाधिकारियों को रिजर्व रखा गया है. तीनों पालियों में जिला नियंत्रण कक्ष के लिए 15 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
रांची : 2000 से अधिक पुलिस अफसर व जवान तैनात
रांची : होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए रांची पुलिस ने तैयार पूरी कर ली है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से रांची के विभिन्न इलाके में 2000 से अधिक जवान और अफसर तैनात किये गये हैं. तैनात जवानों में एक कंपनी रैफ, एक कंपनी रैप, आठ इको कंपनी, 200 होमगार्ड के जवानों के अलावा एक हजार अतिरिक्त जिला पुलिस की तैनाती की गयी है.
विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने या मामले की सूचना मिलने के बाद मामले में कार्रवाई के लिए सभी थानेदार और डीएसपी को क्यूआरटी बल दिया गया है. विधि-व्यवस्था पर मॉनिटरिंग के लिए चार कंट्रोल बनाये गये हैं. इसके अलावा अलग से मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गयी है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर को 10 जोन में बांटा गया है. पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है.
होली के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें
होली के दिन जिला के सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि होली के दिन यदि अवैध तरीके से कहीं शराब बेची जा रही हो तो उसपर कड़ी कार्रवाई करें. इसके लिए लगातार छापेमारी करने का भी अादेश दिया गया है.
आज से काम करने लगेगा नियंत्रण कक्ष
होली के लिए बनाये गये विशेष नियंत्रण कक्ष 20 मार्च से होली के समाप्ति तक काम करेगा. 20 मार्च को होलिका दहन होगा. होलिका दहन के दौरान भी विशेष निगरानी रखी जायेगी. इसके संचालन के लिए तीन पालियों में अलग-अलग दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
पुलिस अफसरों ने रैफ के साथ किया फ्लैग मार्च
सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंगलवार को रैफ के जवानों के साथ पुलिस अधिकारियों ने राजधानी के विभिन्न इलाके में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च डोरंडा, मेन रोड, बरियातू सहित अन्य इलाके में निकाला गया. आमलोगों से शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने की अपील की गयी. इधर एसएसपी अनीश गुप्ता ने आम लोगों से यह अपील की है कि वे शहर में शांति- व्यवस्था बनाये रखे में आमलोगों भी पुलिस को सहयोग करें.
होली के दौरान सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किये गये हैं. पुलिस प्रत्येक परिस्थिति से निबटने के लिए तैयार है. आमलोग किसी बात का सत्यापन करने के बाद उसे व्हाट्सएप पर डालें. अफवाह नहीं फैलायें. पुलिस आम जनता के साथ है. किसी बात की सूचना डॉयल 100 या पुलिस अफसरों को दें.
अनीश गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola