रांची : झामुमो है भ्रष्टाचार की जननी : भाजपा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2019 9:16 AM

विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के उस बयान पर आपत्ति जतायी है, जिसमें उन्होंने एनडीए गठबंधन को लुटेरों का गठबंधन बोला था. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे दल के नेता के मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती. भारत के संसदीय व्यवस्था में झामुमो […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के उस बयान पर आपत्ति जतायी है, जिसमें उन्होंने एनडीए गठबंधन को लुटेरों का गठबंधन बोला था. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे दल के नेता के मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती. भारत के संसदीय व्यवस्था में झामुमो भ्रष्टाचार की जननी है. उसके सांसदों पर घूस लेने का आरोप निचली अदालत में सिद्ध हो गया था.
हालांकि अब इस मामले को पुनर्विचार के लिए फिर से खोला गया है. उन्होंने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट को धत्ता बना कर सोरेन परिवार ने गरीब आदिवासियों की जमीन को लूटने का कार्य किया है. झारखंड के असली लुटेरे कौन हैं, इस बात का जनता जवाब अगले चुनाव में देगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola