रांची : वेंडरों ने की बकाया राशि दिलाने की मांग
Updated at : 10 Mar 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : शहर की सफाई करनेवाली कंपनी आरएमएसडब्ल्यू को टर्मिनेट किये जाने के बाद से कई वेंडर परेशान हैं. कंपनी के कहने पर लाखों रुपये इंवेस्ट करने वाले इन वेंडरों ने नगर आयुक्त से मांग की है कि कंपनी पर उनका लाखों रुपये का बकाया है. इसका जल्द से जल्द भुगतान कराया जाये. आशा बिल्डकॉन […]
विज्ञापन
रांची : शहर की सफाई करनेवाली कंपनी आरएमएसडब्ल्यू को टर्मिनेट किये जाने के बाद से कई वेंडर परेशान हैं. कंपनी के कहने पर लाखों रुपये इंवेस्ट करने वाले इन वेंडरों ने नगर आयुक्त से मांग की है कि कंपनी पर उनका लाखों रुपये का बकाया है. इसका जल्द से जल्द भुगतान कराया जाये.
आशा बिल्डकॉन का 72 लाख बकाया : आरएमएसडब्ल्यू के आदेश पर आशा बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने हरमू रोड, मधुकम व ट्रैकर स्टैंड में मिनी कचरा ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कराया. इन ट्रांसफर स्टेशनों का उपयोग कूड़ा जमा करने व निस्तारण के लिए किया जा रहा है.
आशा बिल्डकॉन को अब तक आरएमएसडब्ल्यू ने 72 लाख बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है. कंपनी के प्रो निर्मल कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से कहा गया था कि समय पर भुगतान कर देंगे, लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ है. इसलिए निगम जल्द से जल्द हमारा बकाया पैसा दिलवाये.
साईं बाबा इंटरप्राइजेज का 32 लाख बकाया : झिरी स्थित डंपिंग यार्ड में कूड़े को व्यवस्थित करने के लिए साईं बाबा इंटरप्राइजेज की पोकलेन मशीन को कंपनी ने किराये पर लिया था, लेकिन अब तक किराये का भुगतान नहीं किया गया. पोकलेन मालिक का भी कंपनी पर 32 लाख रुपये का बकाया हाे गया है.
पोकलेन मालिक केदार पासवान ने नगर आयुक्त से जल्द से जल्द बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की है. इन दो एजेंसियों के अलावा आरएमएसडब्ल्यू पर मेसर्स विश्वनाथ चौधरी का 38 लाख, जय अंबे इलेक्ट्रिक वर्क का नौ लाख व मदन कुमार का नौ लाख का बकाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




