RIMS OPD में भारी भीड़ से बढ़ी मरीजों की परेशानी, पर्ची और डॉक्टर के लिए करना पड़ रहा इंतजार
रिम्स | Prabhat Khabar Network
रांची के RIMS OPD में स्वतंत्रता दिवस और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से पर्ची काउंटर और डॉक्टर के कमरों के बाहर लंबी कतार लगी रही, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हुई.
राजीव पांडेय की रिपोर्ट
रांची: स्वतंत्रता दिवस और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को रिम्स ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ उमड़ी. ओपीडी काउंटर के बाहर सुबह नौ बजे से ही मरीज पर्ची बनवाने के लिए कतार में खड़े रहे. इस दौरान कई बार नोकझोंक की स्थिति भी बनी, जिसे वहां तैनात होमगार्ड जवानों ने संभाला.
मरीजों की सुविधा के लिए ऑनलाइन काउंटर भी बनाया गया है, जहां स्वास्थ्यकर्मी पर्ची जारी कर रहे हैं. हालांकि पर्ची मिलने के बाद भी मरीजों की परेशानी कम नहीं हुई. डॉक्टर के कक्ष के बाहर भी मरीजों को काफी देर तक कतार में खड़ा रहना पड़ा.
ये भी पढ़ें- LPG e-KYC नहीं कराया तो बढ़ सकता है खर्च, 23 अगस्त से पहले निपटा लें यह जरूरी काम
मुफ्त दवा के लिए अलग केंद्र
चिकित्सीय परामर्श के बाद मरीजों को रिम्स में उपलब्ध दवाएं मुफ्त मिल सकें, इसके लिए जगह-जगह सूचना चस्पा की गयी है. इसमें बताया गया है कि ओपीडी मरीजों के लिए मेडिसिन विभाग के अतिरिक्त वार्ड के सामने दवा केंद्र बनाया गया है. यहां से रिम्स में उपलब्ध दवाएं मरीजों को वितरित की जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









