डोरंडा दुष्कर्म मामले में हाइकोर्ट ने सरकार से पूछा : अनुसंधान कहां तक पहुंचा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को वर्ष 2013 में डोरंडा में हुई छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस एचसी मिश्रा की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से पूछा कि अनुसंधान की स्थिति […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को वर्ष 2013 में डोरंडा में हुई छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस एचसी मिश्रा की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से पूछा कि अनुसंधान की स्थिति क्या है.
कहां तक अनुसंधान पहुंचा. आरोपियों की पहचान की गयी या नहीं. खंडपीठ ने जांच की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. खंडपीठ को बताया गया कि पूर्व में सुनवाई के दौरान अनुसंधान की स्टेटस रिपोर्ट दायर की गयी थी. मामले में 11 लोगों का पॉलिग्राफिक टेस्ट कराया जा चुका है.
दर्जनों लोगों का बयान रिकॉर्ड किया गया, लेकिन कोई सबूत नहीं मिल पाया. मामले में पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पायी है. उल्लेखनीय है कि मासूम के साथ हुई घटना को झारखंड हाइकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए उसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










