रांची : हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआइटी का गठन

Updated at : 08 Mar 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआइटी का गठन

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर, रोड नंबर एक स्थित हाउस संख्या 199 में साधन न्यूज चैनल के दफ्तर में हुई महेंद्र अग्रवाल और हेमंत अग्रवाल की हत्या की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रांची के सीनियर पुलिस कप्तान अनीश गुप्ता ने एसआइटी का गठन किया है. इसके साथ […]

विज्ञापन
रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर, रोड नंबर एक स्थित हाउस संख्या 199 में साधन न्यूज चैनल के दफ्तर में हुई महेंद्र अग्रवाल और हेमंत अग्रवाल की हत्या की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रांची के सीनियर पुलिस कप्तान अनीश गुप्ता ने एसआइटी का गठन किया है. इसके साथ ही लोकेश की िगरफ्तारी के लिए पटना एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा नेपाल बॉर्डर से जुड़े जिलों की पुिलस को अलर्ट किया गया है.
एसआइटी का नेतृत्व सिटी एसपी सुजाता वीणापाणी करेंगी. इनके अलावा टीम में हटिया डीएसपी और सिटी डीएसपी के साथ ही अरगोड़ा और लालपुर थाना प्रभारी को शामिल किया गया है. इस टीम को तकनीकी शाखा के पदाधिकारी सपोर्ट करेंगे. टीम में शामिल प्रत्येक पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
लोकेश चौधरी के साथ एक गार्ड और एक अन्य व्यक्ति भी था : इधर, लोकेश चौधरी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. हिरासत में लिये गये गार्ड के अनुसार गोली चलने के बाद साधना चैनल के दफ्तर में लोकेश चौधरी ने ताला बंद कर दिया और कार में अन्य लोगों के साथ बैठ कर निकल गया.
पुलिस के अनुसार निजी गार्ड ने बताया है कि ऊपर ऑफिस में एक और गार्ड था. हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि वह सरकारी गार्ड है या निजी़ इसकी जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि गोली किस हथियार से चली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola