रांची रिम्स : जूनियर डॉक्टरों को मिलेगा सातवां वेतनमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Mar 2019 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) के बैनर तले बुधवार को जूनियर डॉक्टरों ने स्टूडेंट सेक्शन का घेराव किया. जूनियर डॉक्टर निदेशक कार्यालय में भी काफी देर तक जमे रहे. ये लोग सातवां वेतनमान लागू करने की मांग कर रहे थे. स्टूडेंट सेक्शन के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि निदेशक स्तर से आदेश […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) के बैनर तले बुधवार को जूनियर डॉक्टरों ने स्टूडेंट सेक्शन का घेराव किया. जूनियर डॉक्टर निदेशक कार्यालय में भी काफी देर तक जमे रहे. ये लोग सातवां वेतनमान लागू करने की मांग कर रहे थे. स्टूडेंट सेक्शन के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि निदेशक स्तर से आदेश आने के बाद सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन निर्धारित कर दिया जायेगा.
इसके बाद करीब दो दर्जन जूनियर डॉक्टर दोपहर दो बजे निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मिलने पहुंचे. जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि सातवां वेतनमान सभी जगह लागू है. एम्स का पत्र विभाग और प्रबंध को सौंपा गया था, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. काफी समय तक जमे रहने के बाद निदेशक ने सातवां वेतनमान संबंधित आदेश पत्र जारी किया.
इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह और अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. जेडीए की ओर से डॉ अजीत, डॉ महिपाल, डॉ विवेक, डॉ अनीश, डॉ सुरेंद्र, डॉ स्टीफन, डॉ आशुतोष, डॉ बालकृष्ण, डाॅ बिमलेश, डॉ शशि, डॉ आमेर, डॉ अभिनव, डॉ तारिक, डॉ कुणाल, डॉ लिली, डॉ श्रेया व डॉ अंशुमान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










