ePaper

बार एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट का चुनाव 11 मार्च को

Updated at : 06 Mar 2019 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
बार एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट का चुनाव 11 मार्च को

रांची़ : बार एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट की आमसभा मंगलवार को हुई. आमसभा में एसोसिएशन का चुनाव 11 मार्च को कराने का निर्णय लिया गया. छह व सात मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि निर्धारित की गयी. बार एसोसिएशन का चुनाव विधिवत और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सेवानिवृत्त जिला जज सदाशिव राव को […]

विज्ञापन
रांची़ : बार एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट की आमसभा मंगलवार को हुई. आमसभा में एसोसिएशन का चुनाव 11 मार्च को कराने का निर्णय लिया गया. छह व सात मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि निर्धारित की गयी. बार एसोसिएशन का चुनाव विधिवत और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सेवानिवृत्त जिला जज सदाशिव राव को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया.
नौ पदों के लिए होगा चुनाव
इस चुनाव में 219 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. कुल नौ पदों के लिए होनेवाले चुनाव में छह व सात मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा. उसी दिन शाम पांच बजे उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जायेगी.
11 मार्च को सुबह नौ बजे से 4.30 बजे तक हाइकोर्ट परिसर में मतदान होगा. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को सबसे अधिक 20,000 रुपये नामांकन फीस जमा करनी होगी, जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवार के लिए सबसे कम 2,500 रुपये नामांकन फीस तय की गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola