ePaper

रांची पहुंचे वीके सिंह, भारत के द्वारा की गयी कार्रवाई पर कहा- हमले में मारे गये 250 आतंकी

Updated at : 05 Mar 2019 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
रांची पहुंचे वीके सिंह, भारत के द्वारा की गयी कार्रवाई पर कहा- हमले में मारे गये 250 आतंकी

रांची/नयी दिल्ली : कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के बालाकोट में हुई भारतीय वायुसेना के हवाई हमले को लेकर पीएम मोदी पर सवाल खड़े किये और पुलवामा आतंकी हमला को दुर्घटना बता दिया. उनके इस बयान को लेकर भाजपा ने करारा हमला किया है. दिग्विजय सिंह द्वारा पुलवामा हमले को दुर्घटना बताने […]

विज्ञापन

रांची/नयी दिल्ली : कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के बालाकोट में हुई भारतीय वायुसेना के हवाई हमले को लेकर पीएम मोदी पर सवाल खड़े किये और पुलवामा आतंकी हमला को दुर्घटना बता दिया. उनके इस बयान को लेकर भाजपा ने करारा हमला किया है.

दिग्विजय सिंह द्वारा पुलवामा हमले को दुर्घटना बताने पर बोले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस को क्या हो गया है? देश की जनभावना से एकदम उल्टी बात करते हैं. सेना की जानकारी को झुठला रहे हैं. ऐसा लोकतंत्र किसी देश में नहीं होता जहां सेना पर ही अविश्वास दर्शाया जाए. वहीं , झारखंड की राजधानी रांची में मौजूद केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा है कि मैं दिग्विजय सिंह से पूछना चाहता हूं कि राजीव गांधी की हत्या दुर्घटना थी या आतंकी हमला ?पीओके में भारत के द्वारा की गयी कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि एक जगह पर हमला किया गया था और कहीं हमला नहीं किया गया. टारगेट को केयरफुली सलेक्ट किया गया था. ये टारगेट सिविल एरिया से काफी दूर है.

वीके सिंह ने कहा कि हमले से पहले जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के उस अड्डे पर 250 से ज्यादा आतंकियों के होने की खबर थी, क्योंकि वायुसेना के हमले में वो आतंकी कैंप पूरी तरह तबाह हो गया, इसलिए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां 250 आतंकी मारे गये हैं.

यहां चर्चा कर दें कि मंगलवार सुबह दिग्विजय सिंह ने पांच ट्वीट किये. पहले ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा कि हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है. सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं. हम उनका सम्मान करते हैं. वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि किंतु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी “Air Strike" के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है.

तीसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गये भाजपा अध्यक्ष कहते हैं 250 मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गये और आपके मंत्री एसएस अहलूवालिया कहते एक भी नहीं मरा और आप इस विषय में मौन हैं. देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है ?

चौथे ट्वीट में उन्होंने कहा कि मोदी जी सवाल ना सियासत का है ना सत्ता का. सवाल उन बिलखती बहनों का है जिन्होंने अपने भाई खोये हैं सवाल उस मां का है जिसके लाड़ले की शाहदत हुई है और सवाल उस वीरांगना का है जिसने अपना पति खोया है. इनके सवालों का जवाब आप कब देंगे? पांचवें ट्वीट में उन्होंने कहा कि आप, आपके वरिष्ट नेता व आपकी पार्टी सेना की सफलता को जिस प्रकार से भाजपा केवल अपनी सफलता साबित कर चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं वह हमारे देश के सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी और समर्पण का अपमान है. देश का हर नागरिक भारतीय सेना व समस्त सुरक्षा कर्मियों का सम्मान करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola