रांची : वन निगम के लकड़ी गोदाम में लगी आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2019 8:50 AM
रांची : टाटीसिलवे थाना के महिलौंग स्थित वन निगम के लकड़ी गोदाम में शाम के करीब सात बजे आग लग गयी. उस वक्त वहां कोई नहीं था.इसकी सूचना रेंजर आरके सिंह को दी गयी. उन्होंने बताया कि गोदाम के पास निगम का कोई आदमी नहीं है. बाद में वन विभाग के कुछ लोगों ने वहां […]
रांची : टाटीसिलवे थाना के महिलौंग स्थित वन निगम के लकड़ी गोदाम में शाम के करीब सात बजे आग लग गयी. उस वक्त वहां कोई नहीं था.इसकी सूचना रेंजर आरके सिंह को दी गयी. उन्होंने बताया कि गोदाम के पास निगम का कोई आदमी नहीं है. बाद में वन विभाग के कुछ लोगों ने वहां पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश की. इस बीच सूचना पाकर अग्निशमन वाहन भी महिलौंग पहुंच गया. दमकल दल ने पानी छिड़काव कर रात नौ बजे तक आग को पूरी तरह बुझा दिया. घटना में लकड़ी के कुछ बोटे जल गये. घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










