रांची : ऐसी कार्य योजना बनायें, ताकि श्रद्धालुओं को दे‌वघर आने से आध्यात्मिक यात्रा की पूर्णता का एहसास हो : रघुवर दास

Updated at : 05 Mar 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : ऐसी कार्य योजना बनायें, ताकि श्रद्धालुओं को दे‌वघर आने से आध्यात्मिक यात्रा की पूर्णता का एहसास हो : रघुवर दास

रांची : मुख्यमंत्री आवास में मंत्री अमर बाउरी ने देवघर की विकास कार्य योजना की समीक्षा की, बोले रघुवर दास रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु को देवघर में आने पर […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री आवास में मंत्री अमर बाउरी ने देवघर की विकास कार्य योजना की समीक्षा की, बोले रघुवर दास
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु को देवघर में आने पर उनकी आध्यात्मिक यात्रा की पूर्णता का एहसास हो, इसको ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार करें और उस पर अमल करें. मुख्यमंत्री आवास में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री अमर कुमार बाउरी व सचिव राहुल शर्मा ने देवघर को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटक स्थल के रूप में विकास के लिए कन्सलटेंट आई डेक द्वारा तैयार की गयी कार्य योजना की समीक्षा की.
समीक्षा के दौरान निदेशक पर्यटन संजीव कुमार बेसरा, जेटीडीसी के जीएम राजीव रंजन विद्या भूषण पंकज, आलोक प्रसाद, आई डेक की प्रतिनिधि गुरमीन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
श्रावणी मेला के पूर्व भूमि पूजन कर शुरू होगा काम
पर्यटन सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की प्रसाद योजना के तहत योजना की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है. जल्द ही निविदा होगी और श्रावणी मेला के पूर्व भूमि पूजन कर कार्य शुरू कर दिया जायेगा.
उन्होंने बताया कि बिहार, बंगाल और झारखंड के अन्य पथों से देवघर के प्रवेश पर तीन विशाल सांस्कृतिक प्रवेश द्वार बनाये जायेंगे. बाबा मंदिर के निकट शिवगंगा भी नये स्वरूप में दिखायी देगी. शिवगंगा की दीर्घ स्थायी साफ-सफाई व्यवस्था, इसके चारों तरफ घाट, रोशनी और सीसीटीवी कैमरा आदि सहित एक नयी स्वरूप में शिवगंगा दिखेगी. कांवरिया पथ पर आध्यत्मिक मंडली भवन, जलाशयों का विकास, देवघर में संस्कृत विद्यालय परिसर में एक कंट्रोल कमांड सेंटर और ज्योतिर्लिंग थीम वॉक बनेगा, जिसमें भगवान महादेव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थायी प्रतिकृति तैयार होगी.
सर्वश्रेष्ठ धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा देवघर : अमर बाउरी
पर्यटन मंत्री अमर बाउरी ने समीक्षा करते हुए कहा कि देवघर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ भारत के सर्वश्रेष्ठ धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य का एक टाइम लाइन तैयार करें और टाइम लाइन के तहत ही कार्य को पूर्ण करें, ताकि मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटक स्थल के रूप में विकास हो सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola