ePaper

रांची सहित छह शहरों में घर की नयी तकनीक का प्रयोग

Updated at : 04 Mar 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
रांची सहित छह शहरों में घर की नयी तकनीक का प्रयोग

नयी दिल्ली : देश के छह शहरों को प्रायोगिक योजना के लिए चुना गया है. इस में झारखंड की राजधानी रांची भी शामिल हैं. इसके तहत नयी तकनीक से कम खर्च में अधिक टिकाऊ एवं आपदा-रोधी 1,000 मकान बनाये जायेंगे. आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने यह जानकारी दी. […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश के छह शहरों को प्रायोगिक योजना के लिए चुना गया है. इस में झारखंड की राजधानी रांची भी शामिल हैं. इसके तहत नयी तकनीक से कम खर्च में अधिक टिकाऊ एवं आपदा-रोधी 1,000 मकान बनाये जायेंगे. आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने यह जानकारी दी. निर्माण टेक्नोलॉजी इंडिया-2019 प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन में मिश्रा बोल रहे थे. कहा तकनीक मूल्यांकन समिति ने 25 देशों की 32 नयी टेक्नोलॉजियां एवं टेक्नोलॉजी उपलब्ध करानेवाले 54 संगठनों का मूल्यांकन किया.
हल्के मकान से जुड़ी प्राेजेक्ट (लाइटहाउस प्रोजेक्ट) के लिए छह शहरों को चिह्नित किया गया है. इनमें- राजकोट, रांची, इंदौर, चेन्नई, अगरतला और लखनऊ शामिल हैं. टेक्नोलॉजी को अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में भी लागू किया जायेगा. मिश्रा ने कहा कि राज्यों को पत्र लिखूंगा कि वह निर्माण शुरू करने से पहले चीजों का आकलन करें. अप्रैल 2019 से मार्च 2020 को कंस्ट्रक्शन- टेक्नोलॉजी वर्ष घोषित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola