रांची : सीसीटीवी की निगरानी में आज से मिलेंगे मैच के टिकट, जानें मूल्य

Updated at : 03 Mar 2019 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सीसीटीवी की निगरानी में आज से मिलेंगे मैच के टिकट, जानें मूल्य

रांची : रांची में आठ मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होनेवाले वनडे मैच के टिकटों की बिक्री रविवार तीन मार्च से होगी. प्रशंसक पांच मार्च तक सिर्फ काउंटर से टिकट खरीद सकेंगे. इस बार टिकटों की बिक्री ऑनलाइन नहीं की जायेगी. इसके लिए जेएससीए स्टेडियम के पश्चिम गेट पर छह काउंटर बनाये गये […]

विज्ञापन

रांची : रांची में आठ मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होनेवाले वनडे मैच के टिकटों की बिक्री रविवार तीन मार्च से होगी. प्रशंसक पांच मार्च तक सिर्फ काउंटर से टिकट खरीद सकेंगे. इस बार टिकटों की बिक्री ऑनलाइन नहीं की जायेगी. इसके लिए जेएससीए स्टेडियम के पश्चिम गेट पर छह काउंटर बनाये गये हैं, जहां से टिकट खरीदे जा सकते हैं. इन छह काउंटरों में से दो काउंटर महिलाओं व दिव्यांगों के लिए होगा. क्रिकेट प्रेमी इन काउंटराें से सुबह नौ से एक बजे तक और दोपहर दो से पांच बजे तक टिकट खरीद सकेंगे. एक व्यक्ति अधिकतम तीन टिकट ही ले सकता है.

टिकटों की बिक्री को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इन कैमरों से टिकट बिक्री की लगातार मॉनिटरिंग की जायेगी. इस बार सबसे कम मूल्य के टिकट 900 रुपये के, जबकि सबसे अधिक मूल्य का टिकट 8000 रुपये का है.

टिकटों का मूल्य (सबसे महंगा 8000 रुपये का हाेगा)

विंग ए

लोअर टीयर 1000 रुपये

अपर टीयर 900 रुपये

विंग बी

लोअर टीयर 1400 रुपये

अपर टीयर 1100 रुपये

विंग सी

लोअर टीयर 1000 रुपये

अपर टीयर 900 रुपये

विंग डी

लोअर टीयर 1200 रुपये

अपर टीयर 1000 रुपये

नॉर्थ पवेलियन

प्रीमियम टेरेस 1500 रुपये

प्रेसिडेंट एन्क्लोजर 8000 रुपये (विद हॉस्पीटैलिटी)

हॉस्पीटैलिटी बॉक्स 5000 रुपये (विद हॉस्पीटैलिटी)

साउथ पवेलियन

डॉनर्स एन्क्लोजर 1000 रुपये

कॉरपोरेट सलोन 3000 रुपये (विद हॉस्पीटैलिटी)

लक्जरी पार्लर (वेस्ट) 4500 रुपये (विद हॉस्पीटैलिटी)

रविवार से मैच के टिकटों की बिक्री शुरू होगी और पांच मार्च तक टिकट मिलेंगे. इसके लिए जेएससीए स्टेडियम के पश्चिम गेट के पास बांस-बल्ली की घेराबंदी कर बनाये गये काउंटर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola