लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए रांची का भी चयन, प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड को सराहा

Updated at : 03 Mar 2019 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए रांची का भी चयन, प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड को सराहा

पीएम मोदी ने चयनित देश के छह शहरों की घोषणा की रांची : भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने विभिन्न मानकों के तहत देश के छह राज्यों के छह शहरों का चयन लाइट हाउस प्रोजेक्ट के रूप में किया है. इन शहरों में झारखंड की राजधानी रांची भी है. झारखंड के अलावा […]

विज्ञापन
पीएम मोदी ने चयनित देश के छह शहरों की घोषणा की
रांची : भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने विभिन्न मानकों के तहत देश के छह राज्यों के छह शहरों का चयन लाइट हाउस प्रोजेक्ट के रूप में किया है. इन शहरों में झारखंड की राजधानी रांची भी है.
झारखंड के अलावा गुजरात, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश के भी शहर को चुना गया है.चयनित शहरों में बढ़ती आबादी की आवासन को लेकर मांग पूरी करने के लिए नयी तकनीकों पर शोध, अध्ययन और मंथन किया जायेगा. लाइट हाउस प्रोजेक्ट के चयनित शहरों की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया एक्सपो में की.
आवासन के क्षेत्र में नयी तकनीकों को अपना कर तेज गति और गुणवत्ता के साथ बेघरों को समय पर घर मुहैया करवाने के लिए ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज नामक पहल के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
झारखंड के पायलट प्रोजेक्ट का किया गया प्रेजेंटेशन : रांची के मौजा बाजरा में पांच एकड़ से अधिक भूमि पर प्रस्तावित लाइट हाउस प्रोजेक्ट के बारे में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया गया. राज्य के नगरीय प्रशासन निदेशालय के सहायक निदेशक संजय कुमार और मुख्य विशेषज्ञ राजन कुमार ने प्रस्तुतीकरण किया.
कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, संयुक्त सचिव अमृत अभिजात समेत देश-विदेश से आये हाउसिंग टेक्नोलॉजी क्षेत्र के विशेषज्ञ, सभी राज्यों के अधिकारी, शोधार्थी, छात्र समेत अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम में झारखंड की ओर से नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक राजीव रंजन, सहायक निदेशक संजय कुमार पांडेय, पीएमएवाई के मुख्य विशेषज्ञ राजन कुमार, मुकेश झा, अभिषेक भारद्वाज, कल्याणी पंपना, संजय पासवान समेत अन्य उपस्थित रहे.
प्रधानमंत्री ने झारखंड को सराहा
विज्ञान भवन में आयोजित एक्सपो में झारखंड के दो आवासीय परियोजनाओं के मॉडल प्रदर्शित किये गये. इनमें से एक मॉडल बिरसा नगर आवासीय परियोजना जमशेदपुर से संबंधित था. झारखंड के मॉडलों सहित अन्य राज्यों द्वारा प्रदर्शित आवासीय इकाइयों के मॉडलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने शौचालय निर्माण के लिए झारखंड में रानी मिस्त्री की पहल का उदाहरण दिया. केंद्रीय सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने झारखंड सहित अन्य पांच राज्यों को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुने जाने पर बधाई दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola