रांची : राहुल की रैली को लेकर बनायी रणनीति

Updated at : 26 Feb 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : राहुल की रैली को लेकर बनायी रणनीति

रांची : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर सोमवार को कांग्रेस भवन में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों व प्रभारियों की बैठक हुई. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम आगामी चुनाव में झारखंड की दशा-दिशा तय करेगा. सह प्रभारी मैनुल हक ने पंचायतों से अधिक से […]

विज्ञापन
रांची : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को लेकर सोमवार को कांग्रेस भवन में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों व प्रभारियों की बैठक हुई.
प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम आगामी चुनाव में झारखंड की दशा-दिशा तय करेगा. सह प्रभारी मैनुल हक ने पंचायतों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा ने किया. मौके पर अजय शर्मा, अशोक चौधरी, रमा खलखो, रवींद्र सिंह,सुधीर सहाय, नेसार अहमद, अफसर शाह, बेलस तिर्की, चंद्रदेव नारायण शुक्ला, गौरी शंकर महतो, गुलजार अहमद समेत सभी प्रखंड अध्यक्ष और प्रभारी मौजूद थे.
कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति गठित
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है.
प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि 14 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति में जोनल को-ऑर्डिनेटर रमा खलखो, अशोक चौधरी, केशव महतो कमलेश, सुल्तान अहमद, भीम कुमार को शामिल किया गया है. वहीं, आलोक कुमार दुबे, सूर्यकांत शुक्ला, डॉ अजय शाहदेव, शमशेर आलम, विनय सिन्हा दीपू, अभिलाष साहू, मानस सिन्हा, अमूल्य निरज खलखो एवं निरंजन पासवान को पीसीसी को-आर्डिनेटर टू एआइसीसी बनाया गया है.
रैली स्थल का मुआयना
रांची : कांग्रेस की दो मार्च की प्रस्तावित परिवर्तन–उलगुलान महारैली की तैयारी शुरू कर दी गयी है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए जनसंपर्क तेज कर दिया गया है. कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है.
बैनर, पोस्टर, झंडे एवं स्लोगन से पूरे राज्य को पाटने की तैयारी चल रही है. सामाजिक संगठनों, एनजीओ, व्यापारिक संगठनों, शिक्षाविदों, मजदूर संगठनों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है. सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने महारैली को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ मोरहाबादी मैदान का मुआयना किया और सुरक्षा को लेकर आवश्यक रणनीति बनायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola