रांची : जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : देश के विभिन्न राज्यों में जम्मू-कश्मीर के रहनेवाले विशेष कर विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव और गृह सचिव को निर्देश दिया है. जारी निर्देश में गृह मंत्रालय ने लिखा है कि देश के कुछ हिस्सों में जम्मू-कश्मीर में रहनेवाले लोगों के साथ मारपीट और […]
विज्ञापन
रांची : देश के विभिन्न राज्यों में जम्मू-कश्मीर के रहनेवाले विशेष कर विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव और गृह सचिव को निर्देश दिया है. जारी निर्देश में गृह मंत्रालय ने लिखा है कि देश के कुछ हिस्सों में जम्मू-कश्मीर में रहनेवाले लोगों के साथ मारपीट और परेशान किये जाने की बात सामने आयी है.
विशेष कर छात्रों के साथ. यह घटना पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद देखने को मिली है. इसलिए राज्य सरकार अपने यहां जम्मू-कश्मीर के रहनेवाले विद्यार्थियों की सुरक्षा की व्यवस्था का समुचित प्रबंध करे. जम्मू-कश्मीर में रहनेवाले वैसे लोग जो दूसरे राज्यों में पढ़ या रह रहे हैं, उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हो, इस बात को राज्य सरकार सुनिश्चित करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










