रांची : कैंडल मार्च निकाल आतंकी घटना का विरोध, शहीदों को श्रद्धांजलि, पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लगे नारे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2019 8:31 AM

विज्ञापन

पिठोरिया : पुलवामा की घटना में शहीद जवानों को ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी. महाराणा प्रताप चौक से तिरंगा व कैंडल लेकर पिठोरिया चौक पहुंचे ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखा. पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाकर गुस्से का इजहार किया. इस दौरान जॉनी खान, दीपक साहू, मुखिया मुन्नी देवी, रामलगन महली, […]

विज्ञापन
पिठोरिया : पुलवामा की घटना में शहीद जवानों को ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी. महाराणा प्रताप चौक से तिरंगा व कैंडल लेकर पिठोरिया चौक पहुंचे ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखा. पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाकर गुस्से का इजहार किया. इस दौरान जॉनी खान, दीपक साहू, मुखिया मुन्नी देवी, रामलगन महली, मनोज वाजपेयी, कृष्णा चौरसिया, उदय महतो, कृष्णा नायक सहित अन्य मौजूद थे.
ओरमांझी. अंजुमन इस्लामिया ओरमांझी के सदर मो एहसान अंसारी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही पाकिस्तान सरकार की निंदा की गयी. कैंडल मार्च में पूर्व उप प्रमुख मुंतजिर अहमद रजा, बालक पाहन, हुसैन अंसारी, आफताब आलम, खालिक खान, कुदुस अंसारी, जितेंद्र महतो, जगमोहन मुंडा, मुराद अंसारी, रहीम अंसारी, सलीम अंसारी, रफीक अंसारी, नाजिर खान, आजाद अंसारी आदि शामिल थे.
रातू. पुलवामा में आतंकी घटना के विरोध में रातू में कैंडल मार्च निकाला गया. मार्च में शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये. आतंकवाद का पुतला दहन किया. घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान पृथ्वीनाथ शाहदेव, कमरुल हक, ओमप्रकाश तिवारी, अभिनव नाथ शाहदेव, मोबिन अंसारी, महफूज अंसारी, मंसूर अंसारी, शमीम मंसूरी, रामनंदन महतो, कृष्णा ठाकुर, अशोक गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.
पाकिस्तान सरकार का पुतला दहन
पिस्कानगड़ी : सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों व ग्रामीणों ने तिरंगे के साथ जुलूस निकाला. जुलूस रेलवे क्रॉसिंग से निकल कर चेकपोस्ट, नगड़ी चौक होते हुए प्रखंड परिसर पहुंचकर सभा में परिणत हो गया. सभा में भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद का सफाया करो आदि नारे लगाये गये. वहीं देवरी ग्राम में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए पैदल मार्च किया.
पाकिस्तान सरकार का पुतला दहन किया. नारेबाजी की. घटना के विरोध में नगड़ी व चेक पोस्ट चौक की दुकानें भी कुछ घंटों तक लोगों ने बंद रखी. जुलूस में सुरेश्वरी महतो, प्रेम सागर महतो, शशि भूषण भगत, महावीर महतो, अनिल गोप, रितेश राज, तपोवन महतो, अखिलेश महतो, करिजीवन महतो, राकेश केसरी, गौरव राज, शाकिर अहमद, पंकज राज, हाजी यासीन, अहमद जुनैद, आशिक अंसारी, सुहैब शाद, इरशाद अंसारी, अख्तर, दानिश, मोबिन सहित अन्य शामिल थे.
कैंडल मार्च निकाला
कांके : झामुमो ने लक्ष्मण चौक में कैंडल मार्च निकाला. शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. कैंडल मार्च में केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, सोनू मुंडा, जुल्फिकार खान, हनीफ अंसारी, मो असलम, शिवाजी पाटिल, इशान रोहन, नवीन तिर्की, अजीजुल अंसारी, अमजद खान, सलमान अली खान, तनवीर आलम, मुकेश महतो, शमसुल मंसूरी, सोनू खान, अनिल कच्छप, विनोद मुंडा, अरुण तिर्की, अख्तर मंसूरी, अफुन, सोनू, बबलू, मेराज, मो खालिद, आसिफ, विक्की उराव, शोएब अंसारी सहित अन्य शामिल थे.
नामकुम : नामकुम में विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला. बनो और बनाओ मंच ने सदाबहार चौक पर मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा. शाम में स्थानीय लोगों ने सदाबहार चौक से टाटा रोड तक कैंडल मार्च निकाला. पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर उसे सबक सिखाने की मांग की. इस दौरान रामाधार सिंह, प्रकाश लकड़ा, अखिलेश यादव, लालकाली शरण नाथ शाहदेव, बंधना उरांव, मुन्ना बड़ाइक, नान्हे कच्छप, मंगल सिंह टोप्पो, विनोद सिंह, विनोद लकड़ा मौजूद थे.
अनगड़ा : जसपुरिया बीएड कॉलेज के बीएड व डीइएलइडी के प्रशिक्षुओं ने श्रद्धांजलि सभा कर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी.
दो मिनट का मौन रख दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर कैंडल जलाये गये. इसके बाद कॉलेज से गेतलसूद चौक तक विरोध मार्च निकाला गया. नेतृत्व संस्थान के अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार कर रहे थे. मार्च में विधायक रामकुमार पाहन, रेंजर आरके सिंह, निदेशक शालिनी प्रिया, रामनाथ महतो सहित संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाएं व ग्रामीण शामिल थे. इधर, अनगड़ा व गेतलसूद में भी लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.
कांके : आजसू पार्टी जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य मोजीबुल अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला. पाकिस्तान विरोधी नारे लगाये. चौक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. कैंडल मार्च में वीरेंद्र नारायण तिवारी, राजन मुंडा राजन, हरिशंकर महतो, अजय नायक, जुनैद अंसारी, सूरज मिश्रा, हुसैन अंसारी सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
पिठोरिया. नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा की गयी.
शहीदों की आत्मा की शांति के लिए पांच बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया व 10 मिनट का मौन रखा गया.
बुढ़मू. आरएसएस बुढ़मू खंड की ओर से ठाकुरगांव बाजार टांड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा कर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. सभा के पश्चात कैंडल मार्च निकाला गया. जो विष्णु चौक, बैंक मोड़ होते हुए पुन: मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुआ. इस दौरान भुवनेश्वर महतो, उमेश वैद्य, कैलाश वर्मा, रामा महतो, दुर्गा प्रसाद, गौरव, विश्वजीत, कृष्णा साहू, अमन वैद्य, अभिषेक वैद्य सहित अन्य मौजूद थे.
हटिया : बजरंग दल द्वारा हटिया चौक में शोकसभा कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये. सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला के मास्टरमाइंड अजहर मसूद का पुतला जलाया गया. शोकसभा में विहिप के मिथलेश्वर नाथ मिश्रा, बजरंग दल रांची महानगर के सह संयोजक रोहित परमार, बिरसा नगर बजरंग दल के संयोजक मुकेश कुमार गिरि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे. इधर, तुपुदाना व सिंह मोड़ चौक पर भी लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
लापुंग : बिरसा चौक में श्रद्धांजलि सभा कर शहीदों का नमन किया गया. सभा में सभी राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए. मौके पर भाजपा अध्यक्ष हरिमोहन साहू, 20 सूत्री अध्यक्ष दुखहरण सिंह, नंदलाल साहू, कांग्रेस प्रवक्ता जार्ज एक्का, प्रेम साहू, रवींद्र साहू, कंचन उरांव सहित अन्य मौजूद थे. इधर, लापुंग में बंद का मिलाजुला असर रहा. लंबी दूरी की बसें नहीं चली. दुकान व प्रतिष्ठान बंद रहे.
ओरमांझी : पुलवामा की घटना से क्षेत्र के लोगों में जबर्दस्त रोष है. शनिवार को ग्रामीणों ने थाना चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया व नारेबाजी की. इस दौरान राजेश गुप्ता, रोहन बर्मन, रूपेश साहू, अमरनाथ चौधरी, शशि मेहता, आनंद महतो, रवि मेहता, राम अवतार लाल गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जय किशोर महतो, सतीश गुप्ता, भोली नायक, धीरज गुप्ता, कुंजबिहारी नायक, रोशन कुमार, राजकुमार लहरी, मुकेश पंडित, अशोक पांडे, पिंटू सहित अन्य उपस्थित थे.
शहीदों के सम्मान में बंद रहे प्रतिष्ठान
बेड़ो : शहीद जवानों के सम्मान में शनिवार को बेड़ो शहरी क्षेत्र की दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहे. सब्जी बाजार भी नहीं लगा. इधर जय श्रीराम समिति के तत्वावधान में डॉ एस कुमार के नेतृत्व में झिकोचट्टी स्थित राम मंदिर परिसर से बारिश के बीच मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया.
जुलूस में शामिल लोग तुको, दिघिया, करांजी होते हुए बेड़ो पहुंचे. कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. जुलूस में संजय तिवारी, रामजी प्रसाद, सुदामा गिरि, निलेश तिवारी, प्रभात तिवारी, कुंदन तिवारी, गौतम तिवारी, विनय प्रसाद गुप्ता, चरकू सिंह, अरुण गुप्ता समेत अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola