रांची : रांची में 51,840 नये वोटरों के कार्ड तैयार, वितरण शुरू

रांची : रांची जिला निर्वाचन द्वारा मतदाता पहचान पत्र वितरण का कार्यशुरू कर दिया है. पहले चरण में 51840 मतदाताओं को पहचान पत्र दिया जायेगा. इनमें नये मतदाता सहित त्रुटियों को दूर कर बनाये गये नये मतदाता पहचानपत्र शामिल हैं. जिला मुख्यालय से सभी प्रखंडों व वार्डों को पहचान पत्र भेजा जा चुका है. प्रखंडों […]
रांची : रांची जिला निर्वाचन द्वारा मतदाता पहचान पत्र वितरण का कार्यशुरू कर दिया है. पहले चरण में 51840 मतदाताओं को पहचान पत्र दिया जायेगा. इनमें नये मतदाता सहित त्रुटियों को दूर कर बनाये गये नये मतदाता पहचानपत्र शामिल हैं. जिला मुख्यालय से सभी प्रखंडों व वार्डों को पहचान पत्र भेजा जा चुका है. प्रखंडों में भी वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है.
गौरतलब है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदाता पहचान पत्रों का वितरण मतदान केंद्रों पर किया जायेगा. रांची जिला के सात विधानसभा क्षेत्र में कुल 51840 पहचानपत्र का वितरण आ चुका है. इनमें तमाड़ में 5551, सिल्ली में 4223, खिजरी में 5817, रांची में 6771, हटिया में 10883, कांके में 9952 व मांडर के 8643 पहचान पत्र शामिल हैं.
मतदाता सूची का प्रकाशन पिछले माह 31 जनवरी को हो चुका है. हालांकि, मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी है. रांची लोकसभा के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 2123865 होगी. हटिया विधानसभा क्षेत्र के 405925 मतदाता लोकसभा चुनाव में भाग ले सकेंगे. जबकि, सिल्ली के 194608 मतदाता मतदान का हिस्सा बन सकेंगे.
दूसरा सबसे अधिक मतदाताओं वाला विधानसभा क्षेत्र कांके है, जहां मतदाताओं की कुल संख्या 378065 है. इसके अलावा मांडर में 315092, रांची में 314912, खिजरी में 314024 व तमाड़ में 201239 मतदाता चुनाव अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




