रातू : सभी जाति-धर्मों के लोगों को संगठित कर संघर्ष करना होगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रातू : शहीद वीर बुधु भगत लरका विद्रोह के प्रणेता थे. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ पहली आवाज बन कर आदिवासियों व अन्य लोगों को संघर्ष करने का हौसला तथा ज्ञान देने का काम किया. वे चाहते थे कि यहां अपना शासन व अपनी संस्कृति को बचाये रखना अंग्रेजों को बिना भगाये संभव नहीं है. इसलिए […]
विज्ञापन
रातू : शहीद वीर बुधु भगत लरका विद्रोह के प्रणेता थे. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ पहली आवाज बन कर आदिवासियों व अन्य लोगों को संघर्ष करने का हौसला तथा ज्ञान देने का काम किया. वे चाहते थे कि यहां अपना शासन व अपनी संस्कृति को बचाये रखना अंग्रेजों को बिना भगाये संभव नहीं है.
इसलिए अंग्रेजों को भगाने के लिए सभी जाति के लोगों को संगठित कर बहादुरी से लड़े और शहीद हो गये. उक्त बातें भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाइएफआइ) रांची जिला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को राज्य कार्यालय रातू में शहीद वीर बुधु भगत का 187वां शहादत दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कामरेड सुभाष मुंडा ने कही.
उन्होंने कहा कि अाजादी के इतने सालों बाद भी हमारे ऊपर हमला हो रहा है. हमारी संस्कृति, भाषा, सभ्यता और जमीन की लूट हो रही है. इसे बचाने के लिए हमें सभी जाति धर्मों के लोगों को संगठित कर संघर्ष करना होगा. सभा की अध्यक्षता प्रमुख सुरेश मुंडा व संचालन बुधराम उरांव ने किया.
राज्य कार्यालय में शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी. मौके पर प्रदीप महतो, महेश मुंडा, बिरसा मुंडा, कपिल महतो, शनि उरांव, समेउल्ला मंसूरी, बसंत महतो, बिगल उरांव, लक्ष्मण उरांव, विश्वनाथ टोप्पो, सोमरा, अमित, अशोक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










