दुमका : बाबूलाल ने कहा, नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें सीएम, सरयू राय को बधाई देता हूं, गलत को गलत कहने के लिए
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुमका/रांची : पूर्व मुख्यमंत्री व जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड और देश की सरकार आज सवालों के घेरे में है. मुख्यमंत्री के खिलाफ उनके मंत्रिमंडल के एक सदस्य ने गंभीर आरोप लगाये हैं. नैतिकता के आधार पर सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए. यदि वह ऐसा नहीं करते हैं, तो राज्यपाल को […]
विज्ञापन
दुमका/रांची : पूर्व मुख्यमंत्री व जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड और देश की सरकार आज सवालों के घेरे में है. मुख्यमंत्री के खिलाफ उनके मंत्रिमंडल के एक सदस्य ने गंभीर आरोप लगाये हैं. नैतिकता के आधार पर सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए. यदि वह ऐसा नहीं करते हैं, तो राज्यपाल को झारखंड के मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए. वे सोमवार को दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
श्री मरांडी ने कहा कि गलत को गलत कहने के लिए मैं सरयू राय को बधाई देता हूं. मुख्यमंत्री पर इतने आरोप लगे. उनमें थोड़ी सी भी नैतिकता होती, तो वे इस्तीफा दे देते. यदि वे ईमानदार होते, तो उनके खिलाफ जितने भी आरोप लगे हैं, उन मामलों की जांच करवाते. लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया.
कंपनियों के फायदे के लिए बदले जा रहे नियम
श्री मरांडी ने कहा कि टेंडर में खास कंपनियों को उपकृत करने के लिए कई तरह के बदलाव कर दिये जाते हैं. पहले टेंडर दे दिया जाता है, पर जैसे-जैसे काम आगे बढ़ता है, उसका खर्च डीपीआर कॉस्ट से दोगुना से भी ज्यादा हो जाता है. महालेखाकार की जांच में यह सब गड़बड़ियां पकड़ी गयी हैं. खान विभाग में भी गड़बड़ियों की भरमार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










