रांची : महागठबंधन फ्लॉप, गरीब मोदी के साथ : अरुण सिंह

Updated at : 12 Feb 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : महागठबंधन फ्लॉप, गरीब मोदी के साथ : अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने की प्रभात खबर से बात झारखंड में बेहतर काम कर रहा संगठन, लगे हैं कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठे, कार्यक्रम की समीक्षा की रांची : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों के महागठबंधन का कोई एजेंडा नहीं है़ स्वार्थ साधने के लिए एक-दूसरे के […]

विज्ञापन
  • भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने की प्रभात खबर से बात
  • झारखंड में बेहतर काम कर रहा संगठन, लगे हैं कार्यकर्ता
  • पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठे, कार्यक्रम की समीक्षा की
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों के महागठबंधन का कोई एजेंडा नहीं है़ स्वार्थ साधने के लिए एक-दूसरे के विरोधी साथ आ रहे है़ं राष्ट्रवाद के नायक नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए झूठ-फरेब के सहारे सब जुट रहे है़ं ऐसा गठबंधन कभी सफल नहीं होता है़ यह डर का गठबंधन हो रहा है़ भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए गठबंधन हो रहा है़ यह तथाकथित महागठबंधन फ्लॉप होगा़
गरीब लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है़ं गांव-गरीब का स्वाभिमान जागा है़ भाजपा की सरकार ने गरीबों के लिए काम किया है़ श्री सिंह सोमवार को पार्टी की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने रांची पहुंचे थे़
प्रभात खबर के साथ बातचीत में उन्होंने अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की़ उन्होंने कहा कि यूपीए ने विधानसभा चुनाव में भी अखिलेश यादव ने गठबंधन किया था़ भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली़ हम एक तिहाई बहुमत के साथ वहां आये़ अब जनता इनके भ्रम में पड़ने वाली नहीं है़
उन्होंने कहा कि झारखंड में संगठन बेहतर काम कर रहा है़ कार्यकर्ता लगे हुए है़ं पहले झारखंड में तीन लाख सदस्य थे. अाज 30 लाख सदस्य हो गये हैं. इधर, श्री सिंह ने पार्टी कार्यालय में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय किये गये कार्यक्रम की समीक्षा की़ कार्यक्रम को लेकर संगठन के स्तर पर तैयारी का जायजा लिया़
12 से दो मार्च तक मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान
भाजपा कार्यकर्ता फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प के साथ कार्यकर्ता अभियान चलायेंगे़
12 फरवरी से दो मार्च मेरा परिवार-भाजपा परिवार के तहत पूरे देश में 12 फरवरी से दो मार्च तक महाभियान चलाया जायेगा़ राष्ट्रीय महासचिव ने इस अभियान की समीक्षा की़ उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाने का निर्देश दिया़ उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाये़ं पूरे प्रदेश में चल रहे कलस्टर सम्मेलन, युवा संसद, प्रबुद्ध सम्मेलन, समर्पण दिवस, मोदी के मन की बात, कमल ज्योति संकल्प, मेरा बूथ सबसे मजबूत जैसे कार्यक्रमों की समीक्षा की़ बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अादित्य साहू, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, सुबोध कुमार सिंह गुड्डू, संजय सेठ, बिरंची नारायण, अमरदीप यादव, अमित कुमार, सुनील साहू, शशिभूषण भगत, भानू जालान, बिजेंद्र शर्मा, अनिल टाइगर आदि शामिल हुए़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola