ePaper

झारखंड में बारिश के बाद कई जिलों में छाया घना कोहरा, लोग परेशान

Updated at : 09 Feb 2019 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में बारिश के बाद कई जिलों में छाया घना कोहरा, लोग परेशान

रांची/बोकारो/बड़कागांव : झारखंड में शुक्रवार देर रात तक हुई बारिश का असर शनिवार को कोहरे के रूप में सामने आया. राज्य के कई जिलों में सुबह में घना कोहरा छाया रहा. सड़क पर दृश्यता बेहद कम हो गयी. शनिवार को भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने संकेत दिये हैं कि रविवार तक मौसम […]

विज्ञापन

रांची/बोकारो/बड़कागांव : झारखंड में शुक्रवार देर रात तक हुई बारिश का असर शनिवार को कोहरे के रूप में सामने आया. राज्य के कई जिलों में सुबह में घना कोहरा छाया रहा. सड़क पर दृश्यता बेहद कम हो गयी. शनिवार को भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने संकेत दिये हैं कि रविवार तक मौसम साफ हो सकता है.

बोकारो जिला मुख्यालय में सुबह छह बजे तक घना कोहरा छाया था. दृश्यता 500 से 600 मीटर थी. हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ा, कोहरा छंटता चला गया. बोकारो जिला में सबसे ज्यादा कुहासा कसमार और चंदनकियारी में दिखा. इसकी वजह से रोजमर्रा के काम में लोगों को थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा.

हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड और उसके आसपास के इलाकों में भी कोहरे की चादर देखी गयी. बड़कागांव में बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ गयी है. देर सुबह तक लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे.

गुमला में सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरा छाया रहा. लाइट जलाकर लोगों को वाहन चलाना पड़ा. सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित दौड़ में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी बहुत कम रही.

ज्ञात हो कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में हल्की से भारी बारिश हुई. बारिश की वजह से राज्य के सभी जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी बारिश हो सकती है. रविवार से मौसम साफ हो सकता है. इसके बाद सुबह और शाम का न्यूनतम तापमान गिर सकता है.

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के निदेशक एसडी कोटल के अनुसार, पूरे राज्य में नौ फरवरी तक यही स्थिति रहने का अनुमान है. शुक्रवार को राजधानी में करीब पांच मिमी बारिश हुई. डालटनगंज में भी इतनी ही बारिश हुई.

विभाग ने पूर्व में ही भविष्यवाणी की थी कि झारखंड में आठ फरवरी से मौसम बदल सकता है. बारिश होने के कारण राजधानी के अधिकतम तापमान में करीब पांच फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी. अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. यह दो दिन पहले 29 डिग्री सेल्सियस था. न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. आकाश साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावज दर्ज की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola