रांची : झारखंड जेल मेंस एसोसिएशन की बैठक में पांच प्रस्ताव पारित
Updated at : 09 Feb 2019 2:42 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण जेल में झारखंड जेल मेंस एसोसिएशन की बैठक एतवारी राय व प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार की अध्यक्षता में हुई़ उसमें कई प्रस्ताव पारित किये गये़ इन प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए जेल आइजी से कक्षपाल संवर्ग की समस्याआें के समाधान के लिए वार्ता करने की तिथि व […]
विज्ञापन
रांची : हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण जेल में झारखंड जेल मेंस एसोसिएशन की बैठक एतवारी राय व प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार की अध्यक्षता में हुई़ उसमें कई प्रस्ताव पारित किये गये़ इन प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए जेल आइजी से कक्षपाल संवर्ग की समस्याआें के समाधान के लिए वार्ता करने की तिथि व समय निर्धारित करने के लिए प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार व शाखा मंत्री मिथुन प्रमाणिक को अधिकृत किया गया है़
ये प्रस्ताव पारित किये गये
कक्षपालों को झारखंड पुलिस या बिहार कारा विभाग की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
राज्य के विभिन्न कारा में कार्यरत सभी भूतपूर्व सैनिकों को 36 दिनाें का अवकाश दिये जाने की मांग की गयी
अवकाश की सही व्यवस्था उसमें इएल, सीएल, पीएल व सीपीएल आदि शामिल की मांग की गयी
महिला कक्षपालों को मातृत्व अवकाश, विशेष अवकाश तथा पुरुषों की तरह ड्यूटी लिये जाने की मांग की गयी
प्रोन्नति की सही व्यवस्था, जैसे कक्षपालों को उच्च कक्षपाल में व उच्च कक्षपालों को मुख्य उच्च कक्षपाल में प्रोन्नत करने की मांग की गयी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




