रांची : बच्ची बेचे जाने की सूचना पर हरकत में आयी पुलिस कोकर से बच्ची बरामद की

रांची : अनगड़ा में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार विधवा ने दो दिसंबर को एक बच्ची को जन्म दिया था़ लेकिन वह बच्ची को रखने के लिए तैयार नहीं थी. लिहाजा उसने बच्ची को पालने के लिए कोकर के एक परिवार को दे दिया था. इस बीच शुक्रवार को उस बच्ची को बेचे जाने की जानकारी […]
रांची : अनगड़ा में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार विधवा ने दो दिसंबर को एक बच्ची को जन्म दिया था़ लेकिन वह बच्ची को रखने के लिए तैयार नहीं थी. लिहाजा उसने बच्ची को पालने के लिए कोकर के एक परिवार को दे दिया था. इस बीच शुक्रवार को उस बच्ची को बेचे जाने की जानकारी किसी ने एसएसपी अनीश गुप्ता को दी.
उन्होंने सिल्ली डीएसपी व अनगड़ा पुलिस काे बच्ची को बरामद करने का आदेश दिया़ सिल्ली डीएसपी व अनगड़ा पुलिस ने विधवा महिला से मिल कर बच्ची के संबंध में पूछताछ की़ इसके बाद बच्ची को कोकर के एक परिवार के पास से बरामद कर लिया गया आैर उसे सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया गया. फिलहाल सीडब्ल्यूसी ने दो माह की बच्ची को बरियातू के आरोग्य भवन स्थित करुणा अनाथालय में रख दिया है़
- अनगड़ा में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार विधवा ने दो दिसंबर को जन्म दिया था बच्ची को
- बाल कल्याण समिति ने बरामदगी के बाद बच्ची को करुणा अनाथालय में रखवाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




