गश्ती पर निकलें एसपी-डीएसपी

रांची: शहर में बढ़ते अपराध के मद्देनजर रांची जोन के आइजी एमएस भाटिया ने गुरुवार को पुलिस अफसरों के साथ बैठक करते हुए एसपी समेत सभी डीएसपी को रात में गश्ती पर निकलने का निर्देश दिया है. बैठक में आइजी श्री भाटिया ने हाल के दिनों में हुए बड़े अपराध की समीक्षा की. वहीं हत्या […]
रांची: शहर में बढ़ते अपराध के मद्देनजर रांची जोन के आइजी एमएस भाटिया ने गुरुवार को पुलिस अफसरों के साथ बैठक करते हुए एसपी समेत सभी डीएसपी को रात में गश्ती पर निकलने का निर्देश दिया है. बैठक में आइजी श्री भाटिया ने हाल के दिनों में हुए बड़े अपराध की समीक्षा की. वहीं हत्या की घटनाओं की अलग से समीक्षा की. उन्होंने अफसरों को टीम बना कर अभियान चलाने का निर्देश दिया. वहीं फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए रणनीति बनाने को कहा.
सूची तैयार करें: समीक्षा के दौरान आइजी ने कहा: दो वर्ष के भीतर जितने भी अपराधी जेल से निकलें हैं, उनकी सूची तैयार करें. सभी के बारे में पता करें कि कौन क्या कर रहा है. जिन अपराधियों की गतिविधि संदिग्ध है, उन्हें थाना बुला कर कड़ाई से पूछताछ करें. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जेल से छूटे अपराधियों पर सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत कार्रवाई की जाये. अफसरों को उन्होंने थानेदारों को टीम भावना के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा. बैठक में डीआइजी प्रवीण कुमार सिंह, एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी सुरेंद्र झा और सिटी एसपी अनूप बिरथरे उपस्थित थे.
ओपी खोलने का भेजें प्रस्ताव
आइजी ने बताया कि हाल के दिनों में जगन्नाथपुर और तुपुदाना थाना क्षेत्र में कई संगीन अपराध हुए हैं. इस इलाके में आबादी तेजी से बढ़ी है. उन्होंने एसएसपी को निर्देश दिया गया है कि वे सिंह मोड़ के पास एक पुलिस ओपी (आउट पोस्ट) खोलने का प्रस्ताव भेजें, ताकि उस इलाके में पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




