रांची : फॉर्मूला चला तो झामुमो 37, कांग्रेस 19 व झाविमो 13 सीटों पर लड़ेंगे विस चुनाव
Updated at : 08 Feb 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में किये गये प्रदर्शन को लेकर सीट बंटवारे का बनाया गया है फॉर्मूला रांची : आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में विपक्षी दलों के महागठबंधन पर सहमति बन गयी है. विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर पिछले चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को आधार बनाया गया है. तय […]
विज्ञापन
पिछले विधानसभा चुनाव में किये गये प्रदर्शन को लेकर सीट बंटवारे का बनाया गया है फॉर्मूला
रांची : आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में विपक्षी दलों के महागठबंधन पर सहमति बन गयी है. विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर पिछले चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को आधार बनाया गया है. तय हुआ है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिस पार्टी ने जितनी सीट जीती और जितने पर उसके प्रत्याशी दूसरे नबंर पर रहे, उसका संबंधित सीट पर दावा बनता है.
अगर पिछले विधानसभा चुनाव का परिणाम देखा जाये, तो झामुमो ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी. उप चुनाव को मिला दिया जाये तो झामुमो के प्रत्याशी 18 सीटों पर दूसरे स्थान पर रहे. राजमहल व बोरियो में झामुमो प्रत्याशी के हार का अंतर 702 व 712 मत था. टुंडी में झामुमो के मथुरा महतो 1126 मतों से पराजित हुए थे.
झामुमो जिन 18 सीटों पर दूसरे स्थान पर रहा था, उसमें से सात सीटों पर जीत-हार का अंतर 5000 मत रहा था. लिट्टीपाड़ा, गोमिया, सिल्ली में हुए उप चुनाव में झामुमो के उम्मीदवारों ने जीत कर अपनी सीट बरकरार रखी. जहां तक कांग्रेस का सवाल है, तो उसने पिछले विधानसभा चुनाव में छह सीटें जीती थी.
इसके बाद लोहरदगा उप चुनाव में सुखदेव भगत की जीत से कांग्रेस की सीट बढ़ सात हो गयी. जय भारत समानता पार्टी की विधायक गीता कोड़ा के कांग्रेस में शामिल होने और कोलेबिरा में कांग्रेस के नमन विक्सल कोंगाड़ी के जीतने पर कांग्रेस की सीट बढ़ कर नौ हो गयी है. झाविमो को पिछले विधानसभा में आठ सीटें मिली थी.
चुनाव के बाद पार्टी के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गये. एेसे में पार्टी में वर्तमान विधायकों की संख्या घट कर सिर्फ दो रह गयी है. झाविमो पांच सीटों पर दूसरे नंबर पर था. राजद का कोई भी प्रत्याशी पिछले विधानसभा में चुनाव नहीं जीत पाया था. हालांकि दूसरे नंबर पर पार्टी के छह प्रत्याशी रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




