पश्चिमी विक्षोभ का असर, बदल सकता है झारखंड के मौसम का मिजाज
Updated at : 07 Feb 2019 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि शनिवार से पूरे राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है. कई स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं. झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ और पूरब से आनेवाली हवा का इंटरैक्शन होने की उम्मीद है. इसी से मौसम बिगड़ने का अनुमान विभाग ने […]
विज्ञापन
रांची : मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि शनिवार से पूरे राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है. कई स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं. झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ और पूरब से आनेवाली हवा का इंटरैक्शन होने की उम्मीद है. इसी से मौसम बिगड़ने का अनुमान विभाग ने किया है. गुरुवार से आकाश में बादल छाये रहने की उम्मीद है.
रांची एयरपोर्ट स्थित केंद्र के निदेशक एसडी कोटल के अनुसार नौ फरवरी तक यही स्थिति रहने का अनुमान है. आठ फरवरी को मध्यम दर्जे तक बारिश का अनुमान किया गया है. कही-कहीं 40-60 मिमी तक बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार आठ फरवरी को मूसलाधार बारिश का अनुमान है.
बुधवार को राजधानी सहित अन्य जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है. बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. चाईबासा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. बारिश के बाद तापमान गिरने का अनुमान भी विभाग ने किया है. इससे कुछ दिनों तक जाड़े का असर झारखंड में रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




