चारा घोटाले मामला : डॉ जगन्नाथ मिश्र को बरी करने के फैसले को सीबीआइ ने दी चुनौती

Updated at : 07 Feb 2019 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
चारा घोटाले मामला : डॉ जगन्नाथ मिश्र को बरी करने के फैसले को सीबीआइ ने दी चुनौती

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में बुधवार को चारा घोटाले के आरसी-64ए/96 मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र सहित चार आरोपियों को बरी करने संबंधी फैसले को चुनाैती देनेवाली अपील याचिका पर सुनवाई हुई. जस्टिस एचसी मिश्र व जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए प्रार्थी सीबीआइ को याचिका की […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में बुधवार को चारा घोटाले के आरसी-64ए/96 मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र सहित चार आरोपियों को बरी करने संबंधी फैसले को चुनाैती देनेवाली अपील याचिका पर सुनवाई हुई.
जस्टिस एचसी मिश्र व जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए प्रार्थी सीबीआइ को याचिका की त्रुटियों को दूर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह के बाद होगी. सीबीआइ की अोर से अधिवक्ता राजीव नंदन प्रसाद ने पैरवी की. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी सीबीआइ ने अपील याचिका दायर की है.
चारा घोटाले के आरसी-64ए/96 मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र, तत्कालीन आयकर आयुक्त अदिप्त चंद्र चाैधरी, पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद व ध्रुव भगत को सीबीआइ की विशेष अदालत ने बरी कर दिया था. सीबीआइ ने उक्त फैसले को हाइकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाैती दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola