रांची़ : 15 साल की जरूरत को देखते हुए योजना बनायें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2019 8:52 AM
विज्ञापन
रांची़ : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अगले 15 साल की जरूरत को देखते हुए मल्टी लेनिंग सड़कों के निर्माण की योजना बनायें. यह भी ध्यान रखें कि सड़क निर्माण में किस प्रकार से राशि की व्यवस्था होगी. श्री दास ने यह निर्देश सोमवार को दिया. वह प्रोजेक्ट भवन में आयोजित झारखंड राज्य राजमार्ग […]
विज्ञापन
रांची़ : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अगले 15 साल की जरूरत को देखते हुए मल्टी लेनिंग सड़कों के निर्माण की योजना बनायें. यह भी ध्यान रखें कि सड़क निर्माण में किस प्रकार से राशि की व्यवस्था होगी.
श्री दास ने यह निर्देश सोमवार को दिया. वह प्रोजेक्ट भवन में आयोजित झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार के गवर्निंग काउंसिल की दूसरी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार अपने वित्तीय और संगठनात्मक ढांचा को स्पष्ट बनाये. अन्य राज्यों के ऐसे प्राधिकार के नियमों और प्रावधानों के अध्ययन के लिए तत्काल अधिकारी भेजे जायें. फरवरी के अंत में शासी परिषद की फिर से बैठक करें, जिसमें विस्तृत रूप से इसे रखें.
सड़कों के किनारे माइल स्टोन लगायें
सीएम ने भी कहा कि रोड सेफ्टी को पूरी प्राथमिकता दें. सड़कों के किनारे बड़े माइलस्टोन लगाये जायें, जिसमें अगले पड़ाव तथा दूरी की जानकारी स्पष्ट रूप से हो. मल्टी लेनिंग सड़क होने के कारण दूरी का विवरण इस प्रकार हो कि वह रात में भी आसानी से पढ़ा जा सके.
हाइवे पेट्रोलिंग के साथ साथ ब्लैक स्पॉट तथा अन्य चिह्नित स्थलों पर नियमित दूरी पर एंबुलेंस भी रहने चाहिए और इसकी मॉनिटरिंग भी होनी चाहिए. बैठक में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव सह प्राधिकार के सीइओ केके सोन, परिवहन सचिव प्रवीण टोप्पो समेत गवर्निंग काउंसिल के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










