आयुष्मान भारत योजना : झारखंड में सबसे अधिक मरीजों का इलाज
Updated at : 28 Jan 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

15.46 लाख परिवारों को इलाज के लिए गोल्डेन कार्ड जारी किया गया रांची : अायुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सबसे अधिक मरीजों का इलाज झारखंड में हुआ है. यहां 20 जनवरी तक 37,248 मरीजों का इलाज उक्त योजना के तहत किया गया. वहीं कुल 15.46 लाख योग्य परिवारों को इलाज के लिए जरूरी […]
विज्ञापन
15.46 लाख परिवारों को इलाज के लिए गोल्डेन कार्ड जारी किया गया
रांची : अायुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सबसे अधिक मरीजों का इलाज झारखंड में हुआ है. यहां 20 जनवरी तक 37,248 मरीजों का इलाज उक्त योजना के तहत किया गया. वहीं कुल 15.46 लाख योग्य परिवारों को इलाज के लिए जरूरी गोल्डेन कार्ड जारी किया गया है.
उधर, बिहार में 3.67 लाख, छत्तीसगढ़ में 3.36 लाख तथा यूपी में 11.54 लाख गोल्डेन कार्ड जारी हुए हैं. गौरतलब है कि झारखंड में इस योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को हुई थी. इसके बाद विभिन्न राज्यों में इसे लागू किया गया.
छत्तीसगढ़, गुजरात व केरल जैसे राज्यों में इस योजना या इससे मिलती-जुलती योजना की शुरुआत झारखंड से पहले हुई थी. जिन राज्यों में बाद में यह योजना शुरू हुई, उन्हें ग्रीन फील्ड स्टेट कहा गया है. इस तरह झारखंड ग्रीन फील्ड स्टेट में पहले स्थान पर है. मरीजों के इलाज के बाद अस्पतालों को इसके खर्च का भुगतान बीमा कंपनी की अोर से किया जाता है. इस मद में अस्पतालों को अब तक करीब 36 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




