रांची : देश के लोगों के मन को छूता है मन की बात कार्यक्रम : गिलुवा

Updated at : 28 Jan 2019 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : देश के लोगों के मन को छूता है मन की बात कार्यक्रम : गिलुवा

प्रदेश के सभी बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत भाजपा के पदाधिकारी हुए शामिल रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का संबोधन देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों के मन को छूता है. यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने […]

विज्ञापन
प्रदेश के सभी बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम
मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत भाजपा के पदाधिकारी हुए शामिल
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का संबोधन देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों के मन को छूता है. यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने चक्रधरपुर के एक बूथ पर कार्यक्रम में शामिल होकर कही.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से सुदूर दुर्गम क्षेत्र की जनता से भी जुड़ते हैं. यह कार्यक्रम देश की युवा शक्ति, महिला, किसान, मजदूर सभी को प्रेरित करने वाला होता है, जिसमें कई अनछुए पहलू तथा तथ्यों से वे जनता को अवगत कराते हैं.
श्री गिलुवा ने कहा कि इस कार्यक्रम से देश की जनता की राय और सोच को शामिल कर प्रधानमंत्री ने देश के विकास में सबके साथ को सुनिश्चित किया है.
प्रदेश भाजपा इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आयोजित करती है. इसमें बूथ समिति के कार्यकर्ता समेत उस बूथ के मतदाता भी शामिल होते हैं. आज के इस कार्यक्रम को भी प्रदेश के सभी बूथों पर सुना गया, जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत प्रदेश व जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलग-अलग बूथों पर शामिल हुए.
कहां कौन हुआ शामिल : प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा (चाईबासा), मुख्यमंत्री रघुवर दास (जमशेदपुर), सांसद कड़िया मुंडा (खूंटी), राम टहल चौधरी (ओरमांझी), पीएन सिंह (धनबाद), सुनील कुमार सिंह(हटिया), बीडी राम (पलामू), समीर उरांव (सिसई), मंत्री सीपी सिंह (रांची), डॉ लुईस मरांडी (दुमका), सरयू राय (जमशेदपुर), राज पलिवार (मधुपुर), नीरा यादव (कोडरमा), अमर बाउरी (चंदनक्यारी), विधायक नवीन जायसवाल(हटिया), सत्येंद्र तिवारी (गढ़वा), राधाकृष्ण किशोर (छत्तरपुर), मेयर आशा लकड़ा (रांची), प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो आदित्य साहू (रांची ग्रामीण), प्रिया सिंह (रांची), प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह (रांची), प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू (गुमला), सुबोध कुमार सिंह गुड्डू (हटिया), प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबीद (चाईबासा), प्रतुल शाहदेव व दीनदयाल बर्णवाल (हटिया), मिसफीका हसन (पाकुड़), राजेश कुमार शुक्ला (जमशेदपुर) में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
रांची : 600 बूथों पर आयोजित हुआ मन की बात कार्यक्रम
रांची : भाजपा रांची महानगर के 17 मंडलों के 600 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया. लोगों ने प्रधानमंत्री की बातों को गंभीरता से सुना और देशहित में उनकी सोच की सराहना की. चुटिया मंडल के मिसवीफम गर्ल्स स्कूल शक्ति केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह विशेष रूप से शामिल हुए.
उन्होंने कहा कि हमें मोदी जी के मन की बात से प्रेरणा लेते हुए देश को मजबूत करने की दिशा में काम करते रहना चाहिए. बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड संजय सेठ, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, अमित कुमार, केके गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola